October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान झारखण्ड पर्यटन/मनोरंजन/धार्मिक राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

Chandil : राम नवमी अखाड़ा में एक से बढ़कर एक दिखाया करतब…

Chandil : राम नवमी अखाड़ा में एक से बढ़कर एक दिखाया करतब…
Spread the love

राम नवमी अखाड़ा में एक से बढ़कर एक दिखाया करतब…

चांडिल(विद्युत महतो) चांडिल अनुमंडल के कुकड़ु प्रखंड क्षेत्र के तिरूलडीह में गुरुवार को राम नवमी का भव्य जुलूस निकाला गया। महावीर झंडे के साथ तिरूलडीह बस्ती , स्टेशन बस्ती, मस्जिद टोला आदि का भ्रमण करते हुए रेलवे स्टेशन दुर्गा मंदिर प्रांगण के अखाड़ा में युवकों ने लाठी खेल ,तरवाल खेल सहित एक से बढ़कर एक करतब दिखाए।

झमाझम बारिश के बीच भी राम नवमी जुलूस में श्रद्धालु डटे रहे। खास कर युवाओं का जोश देखते बन रहा था। वहीं राम नवमी जुलूस में थाना प्रभारी रितेश कुमार के नेतृत्व में चप्पे चप्पे पर पुलिस वल तैनात किया गया था। थाना प्रभारी ने शांति पूर्ण ढंग से राम नवमी जुलूस सम्पन्न होने से तिरूलडीह वासियों को बधाई दिया है। वहीं थाना प्रभारी रितेश कुमार ने बताया कि आज शांति पूर्ण ढंग से जुलूस सम्पन्न हुआ।

उन्होंने कहा कि थाना क्षेत्र में लोगों ने सराहनीय सहयोग किया। उन्होंने कहा कि 2 अप्रैल को कुकड़ु में अंतिम राम नवमी जुलूस निकाला जाएगा। मौके पर पूर्व जिप उपाध्यक्ष अशोक साव, बीडीओ राकेश गोप, जेईई भोला महतो, प्रखंड अध्यक्ष इंद्रजीत महतो आदि उपस्थित थे।

Related posts

RAJNAGAR NEWS :ग्रामीण विकास कार्य मे मंत्री चम्पई सोरेन की भूमिका अहम : नमिता सोरेन । विश्रामपुर में मुखिया ने किया तालाब निर्माण का शिलान्यास। ग्रामीणों ने किया मंत्री चम्पई सोरेन का आभार। | Vananchal 24TV Live

admin

बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मकता आकलन परीक्षा को लेकर बीपीओ ने केंद्राधीक्षक और सीआरपी संग की बैठक… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

Chandil : नव पत्रिका प्रवेश के साथ बासंती दुर्गा पूजा का हुआ शुभारंभ…

admin