August 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान जरा हटके झारखण्ड पूर्वी सिंहभूम राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

जमशेदपुर:नैतिक शिक्षा से युवाओं को मिलेगी दिशा-भगवान भाई… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

जमशेदपुर:नैतिक शिक्षा से युवाओं को मिलेगी दिशा-भगवान भाई… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

जमशेदपुर :सुदेश कुमार

Advertisements

नैतिक शिक्षा से युवाओं को मिलेगी दिशा मिल सकती है | भौतिक शिक्षा से हम रोजगार प्राप्त कर सकते हैं, लेकिन परिवार, समाज, कार्यस्थल में परेशानी या चुनौती का मुकाबला नहीं कर सकते है | युवा उच्च शिक्षा प्राप्त करके डॉक्टर, इंजीनियर बनकर धनोपार्जन कर सुख-सुविधा युक्त जीवन निर्वाह करना चाहते हैं, परंतु जब उनका उद्देश्य पूर्ण नहीं हो पाता तो उनका मन असंतुष्ट हो उठता है और मानसिक संतुलन गड़बड़ा जाता है। शिक्षा से प्राप्त उपलब्धियां उन्हें निर्थक प्रतीत होती हैं। उक्त उदगार माउंट आबू राजस्थान से प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के ब्रह्माकुमार भगवान भाई ने कहे| वे एक्सेल डाटा सर्विस मेघा स्किल सेण्टर , हाता में विद्यार्थीयो और शिक्षको को नैतिक शिक्षा और राजयोग विषय संबोधन करते हुए बोल रहे थे |

भगवान भाई ने कहा कि जब तक जीवन में शिक्षा का मूल उद्देश्य हैं चरित्र का निर्माण करना, असत्य से सत्य की ओर ले जाना, बंधन से मुक्ति की ओर जाना लेकिन आज की शिक्षा भौतिकता की ओर ले जा रही है | भौतिक शिक्षा से भौतिकता की प्राप्ति होती है और नैतिक शिक्षा से चरित्र बनता है | इसलिए वर्तमान के समय प्रमाण भौतिक शिक्षा के साथ साथ बच्चो को नैतिक शिक्षा की भी आवश्यकता है | परोपकार ,सेवाभाव ,त्याग, उदारता, पवित्रता, सहनशीलता, नम्रता,धैर्यता, सत्यता, ईमानदारी, आदि सद्गुण नहीं आते तब तक हमारी शिक्षा अधूरी हैं । शिक्षा एक बीज है जीवन एक वृक्ष है जब तक हमारे जीवन रूपी वृक्ष में गुण रूपी फल नहीं आते तब तक हमारी शिक्षा अधूरी है | समाज अमूर्त होता हैं और प्रेम , सद्भावना , भातृत्व , नैतिकता एवं मानवीय सद्गुणों से सचालित होता हैं।

उन्होंने कहा कि भौतिक शिक्षा से भौतिकता का विकास होगा और नैतिक शिक्षा से सर्वागिंण विकास होगा | नैतिक शिक्षा से ही हम अपने व्यक्तित्व का निर्माण करते है जो आगे चलकर कठिन परिस्थितियों का सामना करने का आत्मविवेक व आत्मबल प्रदान करता है । उन्होंने कहा की नैतिकता के अंग हैं – सच बोलना, चोरी न करना,अहिंसा, दूसरों के प्रति उदारता, शिष्टता, विनम्रता, सुशीलता आदि।
नीतू तिवार ट्रेनर जी ने कहा की नैतिक शिक्षा से ही छात्र-छात्राओं में सशक्तिकरण आ सकता है। उन्होंने आगे बताया कि नैतिकता के बिना जीवन अंधकार में हैं। नैतिक मूल्यों की कमी के कारण अज्ञानता, सामाजिक, कुरीतियां व्यसन, नशा, व्यभिचार आदि के कारण समाज पतन की ओर जाता है | उन्होंने कहा कि जल्दी ही योग विभाग खोला जायेगा जिसमे सभी को योग सिखाया जाएगा |

स्थानीय ब्रह्माकुमारीज सेवाकेंद्र की राजयोग शिक्षिका बी के बहन जी ने कहा कि नैतिक गुणों के बल पर ही मनुष्य वंदनीय बनता है। सारी दुनिया में नैतिकता अर्थात सच्चरित्रता के बल पर ही धन-दौलत, सुख और वैभव की नींव खड़ी है।मोनिका मंडल ट्रेनर मनेजर जी ने कहा कि नैतिक शिक्षा के अभाव के कारण ही आज जगत में अनुशासनहीनता, अपराध ,नशा-व्यसन, क्रोध,झगड़े आपसी मन मुटाव बढ़ता जा रहा है। नैतिक शिक्षा ही मानव को ‘मानव’ बनाती है |

कार्यक्रम की शुरुवात स्वागत से किया | मंच संचालन बी के गोपाल भाई जी ने किया | धन्यवाद नीतू तिवार जी ने किया |कार्यक्रम में यशोदा पात्र , सुप्रभा करवा , सविता डूडू और सभी शिक्षक स्टाफ भी उपस्थित थे |अंत में बी के भगवान भाई जी ने मन की एकाग्रता बढाने हेतु राजयोग मेंडिटेशन भी कराया

Advertisements




Related posts

Saraikela : पंचायत भवन में विशेष ग्राम सभा का हुआ आयोजन.. | Vananchal 24TV Live

admin

गेतलसूद बजरंग चौक में बजाज शोरूम का हुआ उद्घाटन , सेंटर में सर्विसिंग की भी व्यवस्था … – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

RAJNAGAR NEWS : कुड़मा में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार में कुल 834 आवेदनो में 572 का त्वरित निष्पादन।दो महिलाओं को मिला फूलों झानो योजना का लाभ। | Vananchal 24TV Live

admin