June 17, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोयलांचल जरा हटके झारखण्ड राँची राजनीति सुर्खियां

वित्तीय वर्ष 2022-23 लंबित सभी योजनओं को अगले 30 दिनों के अन्दर पूर्ण कराना सुनिश्चित कराने के निर्देश… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

वित्तीय वर्ष 2022-23 लंबित सभी योजनओं को अगले 30 दिनों के अन्दर पूर्ण कराना सुनिश्चित कराने के निर्देश… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

राहुल कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में गुरुवार 12 अक्टूबर 2023 को समाहरणालय ब्लॉक-ए के सभागार में जिला अनाबद्ध निधि अन्तर्गत क्रियान्वित योजनाओं की समीक्षा की गई। सभी योजना को ससमय पूरा कराने के निर्देश…

राँची (अर्जुन कुमार )   उपायुक्त, राँची,  राहुल कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में गुरुवार 12 अक्टूबर 2023 को समाहरणालय ब्लॉक-ए के सभागार में जिला अनाबद्ध निधि अन्तर्गत क्रियान्वित योजनाओं की समीक्षा की गई।

Advertisements

Advertisements

बैठक में उप निदेशक सह जिला योजना पदाधिकारी, राँची, अरुण कुमार सिंह, कार्यपालक अभियंता, एन.आर.ई.पी.-2, रांची, कार्यपालक अभियंता, एन.आर.ई.पी. राँची, जिला अभियंता, जिला परिषद, राँची, कार्यपालक अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, राँची पश्चिमी एवं सहायक अभियंता, लघु सिंचाई प्रमंडल, राँची उपस्थित मौजूद थे। वित्तीय वर्ष-2022-23 में स्वीकृत योजना उपायुक्त रांची, श्री राहुल कुमार सिन्हा द्वारा जिला अनाबद्ध निधि अन्तर्गत क्रियान्वित योजनाओं की समीक्षा की गई। जिसमें सम्बंधित अधिकारी द्वारा जानकारी दी गई की वित्तीय वर्ष 2022-23 स्वीकृत कुल 82 योजनाओं में से 65 योजनाएँ पूर्ण तथा 17 योजनाएँ लंबित है, जिसमें कार्यपालक अभियंता, ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल, राँची के पास 04, कार्यपालक अभियंता, एन.आर.ई.पी.-1, राँची के पास 01 एवं जिला अभियंता, जिला परिषद, राँची के पास 12 योजना लंबित है। जिसमें उपायुक्त रांची द्वारा सभी योजना को ससमय पूरा करने का निर्देश सभी सम्बंधित पदाधिकारी को दिया गया।

सम्बंधित अधिकारी द्वारा उपायुक्त रांची को जानकारी देते हुए बताया की वित्तीय वर्ष 2023-24 अब तक कुल स्वीकृत कुल 81 योजनाएँ का क्रियान्वयन तीन एजेंसी के द्वारा कराया जा रहा है, जिसका निविदा प्रक्रियाधीन है। जिसपर उपायुक्त, राँची के द्वारा वित्तीय वर्ष 2022-23 लंबित सभी योजनओं को अगले 30 दिनों के अन्दर पूर्ण कराना सुनिश्चित कराने तथा चालू वित्तीय वर्ष में स्वीकृत योजनाओं की ससमय निविदा कार्य पूर्ण कराना सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया।

उपायुक्त रांची, को कार्यपालक अभियंता, एन.आर.ई.पी.-1,राँची कार्यपालक अभियंता, ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल, राँची एवं जिला अभियंता, जिला परिषद, राँची के द्वारा जानकारी दी गयी सहायक अभियंता एवं कनीय अभियंता की अप्रर्याप्ता तथा प्रतिनियुक्त AE & JE के मूल विभाग के कार्य दायित्व के कारण भी कार्य प्रभावित हो रहा है।जिसपर उपायुक्त, राँची के द्वारा विकास कार्यों के समयबद्धता एवं गुणवत्ता को प्राथमिकता देते हुए निदेश दिया गया कि किसी भी विभाग का कार्य प्रभावित न हो इसको ध्यान में रखते हुए उपलब्ध तकनीकी पदाधिकारियों का समायोजन एवं प्रतिनियुक्ति की जायेगी।

Advertisements




Related posts

SARAIKELA NEWS ; आश्रम विद्यालय, एकलव्य मॉडल विद्यालय और आवासीय विद्यालयों में प्रवेश के लिए शांतिपूर्ण संपन्न हुई प्रवेश परीक्षा . . .

admin

दुमका भाजपा नगर इकाई दुमका द्वारा शहर के इंडोर स्टेडियम में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास का आयोजन किया गया… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

सरायकेला:प्रदेश अध्यक्ष सहित कार्यकारी प्रदेश अध्यक्षों के दो वर्षों के सफल कार्यकाल पूरा होने पर कांग्रेसियों ने मनाई खुशी… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin