October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान जरा हटके झारखण्ड राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

सरायकेला:ग्राम प्रधान महासभा की हुई प्रखंड स्तरीय बैठक; कुल पांच बिंदुओं पर हुई चर्चा… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

सरायकेला:ग्राम प्रधान महासभा की हुई प्रखंड स्तरीय बैठक; कुल पांच बिंदुओं पर हुई चर्चा… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

सरायकेला:संजय मिश्रा

Advertisements

सरायकेला। ईचागढ़ प्रखंड में ग्राम प्रधान महासभा की एक महत्वपूर्ण बैठक ईचागढ़ प्रखंड अध्यक्ष ज्योतिलाल बेसरा की अध्यक्षता में की गई। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान महासभा के केंद्रीय अध्यक्ष बिशु हेंब्रम सहित विशिष्ट अतिथि के तौर पर केंद्रीय महासचिव वासुदेव महतो, छुटूलाल सरदार, मुटलू मार्डी, राजेन सिंह मानकी, अजय सिंह मुंडा, गोपाल चंद्र महतो, बजेंद्र नाथ महतो, शंकर सिंह मुंडा, गुरुपद सिंह मुंडा, शिशुपाल सिंह मुंडा, नेहरू सिंह मुंडा, शिव सिंह मुंडा, राजेन सिंह मुंडा, भूतनाथ सिंह मुंडा, बाबूबाहन सिंह मुंडा, सुरेंद्र नाथ महतो, गोपाल चंद्र महतो, बुधराम महतो, मेघनाथ महतो, रामनाथ उरांव, श्रावण माझी, क्रतिक सिंह भूमिज, ब्रज दुलाल महतो एवं हरिलाल महतो सहित अन्य ग्राम प्रधान शामिल रहे।

बैठक में मुख्य रूप से पांच बिंदुओं पर चर्चा करते हुए राज्य सरकार द्वारा ग्राम प्रधानों को मोटरसाइकिल एवं आवास देने की घोषणा का स्वागत किया गया। साथ ही सरायकेला-खरसावां जिले के एक भी ग्राम प्रधान को सम्मानित नहीं किए जाने पर नाराजगी जाहिर की गई। बैठक में सभी ग्राम प्रधानों को निर्देश दिया गया कि जल्द से जल्द ग्राम सभा के आठ उप समिति का गठन कर केंद्र समिति को सूचित करें। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सम्मानित राशि बढ़ाने की मांग को लेकर एक जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा।

Advertisements




Related posts

रामनवमी की तैयारी को लेकर श्री श्री 108 खेलाई चंडी बजरंगदल अखाड़ा चांडिल की हुई महत्वपूर्ण बैठक… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

Rajnagar news :राजनगर में दुर्गा महासप्तमी के दिन कलश यात्रा निकली गई एवं थाना प्रभारी के द्वारा फीता काट कर किया गया पूजा पंडाल का उद्घाटन

admin

Ghatshila कुणाल षाड़ंगी की पहल पर 1,44,474/- का TMH बिल हुआ माफ…

admin