June 9, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान झारखण्ड पर्यटन/मनोरंजन/धार्मिक सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

होली और सब ए बारात को लेकर शांति समिति की हुई बैठक… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

होली और सब ए बारात को लेकर शांति समिति की हुई बैठक… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

सरायकेला Sanjay । होली व शब-ए बरात पर्व को लेकर स्थानीय सरायकेला थाना परिसर में थाना प्रभारी नीतीश कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक की गई। बैठक में मुख्य रूप से सीओ सुरेश कुमार सिन्हा उपस्थित रहे। पर्व त्योहार को शांति पूर्वक व आपसी भाईचारा के साथ मनाने को लेकर विचारविमर्श किया गया। बैठक में सदस्यों ने बिजली व पानी की निर्बाध गति से आपूर्ति करने की मांग की। जिस पर बिजली विभाग व पीएचईडी से पत्राचार करने को कहा गया।

Advertisements

बैठक में शब ए बरात को लेकर राजबांध से सरायकेला मस्जिद तक रात भर लोगों का आना जाना रहेगा जिस पर सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने का आग्रह किया गया। बैठक में सीओ सुरेश सिन्हा ने कहा कि पर्व त्योहार को आपसी भाईचारा के साथ मनाएं। उन्होंने कहा कि अधिकतर अफवाह इंटरनेट मीडिया से फैलती है जिस पर विशेष नजर रखने को कहा। अगर कोई अफवाह या धर्म विशेष पर पोस्ट करता है तो उस पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में अश्लील गाने पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया गया।

बैठक में रविंद्र मंडल ने कोलाबीरा में होली के दिन विशेष पुलिस की व्यवस्था रखने का आग्रह किया। बताया कि कोलाबीरा के कंपनी में बहारी मजदूर काफी संख्या में काम करते हैं ऐसे में सुरक्षा व विधि व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस टीम मुस्तैद रहे। मौके पर एएसआई सुगलाल हांसदा, रविंद्र मंडल, दिलीप शंकर आचार्य, गणेश गागराई, अब्दुल कुद्दुस, संजय चौधरी, अब्दुल रहमान, दुर्गा हाईबुरू, माईकल महतो, रंजीत बारीक, कियान हुसैन, शानो दास सहित कई उपस्थित रहे।

Advertisements




Related posts

Rajnagar news :राजनगर में दुर्गा महासप्तमी के दिन कलश यात्रा निकली गई एवं थाना प्रभारी के द्वारा फीता काट कर किया गया पूजा पंडाल का उद्घाटन

admin

SARAIKELA NEWS :कुड़मी समाज की बैठक में एसटी में शामिल करने की मांग हुई जोर, धर्मशाला में बैठक 13 को…

admin

सरायकेला:ब्राउन शुगर तस्करी मामले में एडीजे टु की अदालत ने आरोपी तबस्सुम को सुनाई 6 साल सश्रम कारावास के साथ ₹30000 जुर्माने की सजा…

admin