June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News Saraikela: Science Day celebrated at Institute for Education College... कोल्हान झारखण्ड शिक्षा व रोजगार सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

इंस्टीट्यूट फॉर एजुकेशन महाविद्यालय में मनाया गया विज्ञान दिवस… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

इंस्टीट्यूट फॉर एजुकेशन महाविद्यालय में मनाया गया विज्ञान दिवस… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

सरायकेला Sanjay । इंस्टीट्यूट फॉर एजुकेशन महाविद्यालय में विज्ञान दिवस मनाया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि महाविद्यालय के निदेशक आरएन मोहंती द्वारा डॉ सी वी रमन का स्मरण करते हुए पुष्प अर्पित कर और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। अनीता हेंब्रम द्वारा विज्ञान दिवस के महत्व को बताते हुए इस वर्ष के विज्ञान दिवस की थीम ग्लोबल साइंस फॉर ग्लोबल विलिंग की जानकारी दी गई। मौके पर इससे संबंधित मॉडल और चार्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

Advertisements

पोस्टर प्रतियोगिता में रोज सतपति प्रथम, निवेदिता महतो द्वितीय एवं प्राची गुप्ता तृतीय स्थान पर रहे। इसी प्रकार मॉडल प्रतियोगिता में विशाखा कुमारी एवं रंजीता महतो प्रथम, संतोष कुमार एवं विशाखा पटनायक द्वितीय तथा प्रियंका कुमारी, प्रीति प्रजापति एवं राजेश कुमार महतो तृतीय स्थान पर रहे। मौके पर सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाएं श्रावणी मुखर्जी, क्षमता कुमारी, सुमन कुमारी, माधुरी कुमारी, वंदना कुमारी, इंदु कुमारी, ओम प्रकाश, अनबोध दास एवं आश्रित महापात्रा उपस्थित रहे।

Advertisements




Related posts

Ranchi News : भाजपा की जन आक्रोश प्रदर्शन की तैयारी को लेकर सिल्ली में हुई बैठक…. | Vananchal 24TV Live

admin

जगन्नाथपुर और तुपुदाना में की थी फायरिंग रांची पुलिस ने अपराधियों को धर दबोचा…

admin

टीम बादल के सदस्यों ने घायलों को पुलिस की मदद से जरमुडीह समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया…

admin