August 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News Regarding road safety the Vice President made the drivers aware for safe driving and safe journey. कोल्हान झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

SARAIKELA NEWS : सड़क सुरक्षा को लेकर नपं उपाध्यक्ष ने सेफ ड्राइविंग सेफ जर्नी के लिए चालकों को किया जागरूक…

SARAIKELA NEWS : सड़क सुरक्षा को लेकर नपं उपाध्यक्ष ने सेफ ड्राइविंग सेफ जर्नी के लिए चालकों को किया जागरूक…
Spread the love

सड़क सुरक्षा को लेकर नपं उपाध्यक्ष ने सेफ ड्राइविंग सेफ जर्नी के लिए चालकों को किया

जागरूक…

सरायकेला। आए दिनों घट रही सड़क दुर्घटनाओं से सुरक्षा को लेकर सरायकेला नगर पंचायत उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने सरायकेला नगर पंचायत के पास टैक्सी स्टैंड के टैक्सी ड्राइवर को जागरूक किया। इस अवसर पर श्री चौधरी ने ड्राइवरों को संबोधित करते हुए कहा कि ड्राइवर का पेशा बहुत ही जिम्मेवारी वाला होता है। थोड़ी सी चूक होने पर अपनी और अपने साथ सफर कर रहे सवारों की जान जा सकती है। इसलिए सतर्क रहते हुए एवं ट्रैफिक नियमों का पूर्णत: पालन करते हुए गाड़ी चलाना अति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि गाड़ी हमेशा अपने साइड पर ही चलाना चाहिए। यात्रा शुरू करने से पहले गाड़ी का मोबिल, पानी, लाइट, हवा, स्टेपनी, होर्न, गाड़ी का ब्रेक टूल किट एवं गाड़ी के वैध कागजात इत्यादि चेक करें। शारीरिक अस्वस्थता या बीमारी की हालत, नींद और नशे के हालत में कभी भी वाहन ना चलाएं। ड्राइविंग के समय हमेशा टाऊन डाउन और घुमावदार मोड़ पर सतर्क रहें। उपस्थित ड्राइवरों ने उनके संबोधन को काफी सराहा और कहा कि उनके द्वारा सेफ ड्राइविंग और सेफ जर्नी को लेकर जैसी जानकारी दी गई है वैसा ट्रैफिक इंस्पेक्टर भी तरह जागरूक नहीं कर सकेगा। अंत में यातायात नियमों को मानने हेतु सरायकेला नगर पंचायत उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने उपस्थित ड्राइवरों को शपथ दिलाई।

Related posts

सरायकेलाःहो भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग को लेकर 21 अगस्त को दिल्ली चलने के लिए चलाया गया जनसंपर्क जागरूकता अभियान… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

Saraikeal News : आठवीं बोर्ड की विशेष परीक्षा हुई शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त संपन्न; डीईओ ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण… | Vananchal 24TV Live

admin

SARAIKELA NEWS : अनिश्चितकालीन हड़ताल से लौटे अनुबंधित पारा चिकित्साकर्मी; सिविल सर्जन के समक्ष दिया योगदान . . .

admin