October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News Villagers gear up against pollution; Committee formed for the movement. कोल्हान झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

प्रदूषण के खिलाफ ग्रामीणों ने कसी कमर; आन्दोलन के लिए बनाई कमेटी . . . – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

प्रदूषण के खिलाफ ग्रामीणों ने कसी कमर; आन्दोलन के लिए बनाई कमेटी . . . – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

प्रदूषण के खिलाफ ग्रामीणों ने कसी कमर; आन्दोलन के लिए बनाई कमेटी . . .

Advertisements

सरायकेला SANJAY। गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत मुड़िया पंचायत के मसलवा ग्राम में स्थापित डीडी स्टील कंपनी द्वारा फैलाए जा रहे प्रदूषित धुआं के खिलाफ पांच पंचायतों के ग्रामीणों व मुखिया ने रविवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत कोलाबीरा फुटबाल मैदान में ग्राम प्रधान सुशेन महतो की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया। बैठक में कंपनी द्वारा प्रदूषण फैलाए जाने पर रोक लगाने के लिए विचार विमर्श किया गया। समाजसेवी मो. जुबेर ने बताया कि सैकड़ों की संख्या में मौजूद ग्रामीणों ने कंपनी के खिलाफ आन्दोलन करने की चेतावनी देते हुए एक कमेटी का गठन किया। उक्त कमेटी के नेतृत्व में पांच पंचायतों की जनसंख्या को प्रदूषण मुक्त वातावरण में सांस लेने के लिए आन्दोलन को रुपरेखा तैयार की गई। जिसके तहत कंपनी पहले जिले के उपायुक्त अरवा राजकमल व संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंप कर कंपनी प्रबंधन को प्रदूषण रहित वातावरण बनाने के लिए दबाव बनाया जाएगा। अगर कंपनी ने प्रदूषण को कम नहीं किया तो फिर अगली रुपरेखा तैयार की जाएगी। समाजसेवी मो. जुबेर ने बताया कि कंपनी द्वारा चिमनी के माध्यम से जो प्रदूषण छोड़ा जा रहा है उसके कारण सांस लेना भी मुश्किल है। तालाब, नदी नाले का पानी भी प्रदूषित हो गया है। ग्रामीण अपने घर के बाहर कपड़े तक नहीं सुखा सकते। शाम तक कपड़े ही काले हो जा रहे हैं।

—
नई कमेटी में शामिल किया गया इनको:-
सर्वसम्मति से कमेटी का गठन किया गया। जिसमें संरक्षक सुशेन महतो, अध्यक्ष रविन्द्र मंडल, महासचिव सुशेन मार्डी, सचिव मो. करीम, कृष्ण कुमार, अशोक महतो, जाबिर हुसैन, जयप्रकाश महतो, मो. जुबेर , उपाध्यक्ष शेख तैयब अली, मनोहर महतो, अनुशासन शंभू मंडल, अजिमुद्दीन, नरसिंह महतो, दुलाल दास, जहांगिर आलम, रास बिहारी महतो, कोषाध्यक्ष अनादि महतो, प्रेमचंद महतो आदि शामिल है।

Advertisements




Related posts

रामगढ़ जिले में बड़े उद्योग को लगवाने की होगी प्रयास, व्यवसायियों एवं उद्योगपतियों के हितों की होगी रक्षा… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

Saraikela : दधी धुलोट के साथ संपन्न हुआ चार दिवसीय अखंड श्री श्री हरिनाम संकीर्तन…

admin

Jamshedpur News : जमशेदपुर मानगो बस स्टैंड पर शिव शक्ति बस के मैनेजर और शिव महिमा बस के ड्राइवर व साथियों के बीच जमकर मारपीट, दोनों तरफ से दो घायल….

admin