August 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

राजस्व संग्रहण को लेकर उपायुक्त ने की समीक्षा बैठक; निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध अब तक किए गए राजस्व संग्रहण का विभागवार समीक्षा कर शत प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण करने के दिए निर्देश . . . – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

राजस्व संग्रहण को लेकर उपायुक्त ने की समीक्षा बैठक; निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध अब तक किए गए राजस्व संग्रहण का विभागवार समीक्षा कर शत प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण करने के दिए निर्देश . . . – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

सरायकेला। SANJAY  जिला समाहरणालय स्थित सभागार में जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त अरवा राजकमल की अध्यक्षता में राजस्व संग्रहण से सम्बंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान उपायुक्त ने वित्तीय वर्ष 2022-23 में निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध अब तक किए गए राजस्व संग्रहण का विभागवार समीक्षा कर सभी विभागीय पदाधिकारी को निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध शेष बचे लक्ष्य को ससमय पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरान उपायुक्त ने सभी विभागीय पदाधिकारियों से राजस्व संग्रहण में आ रही समस्या पर विस्तार पूर्वक वार्ता करते हुए आपसी समन्वय स्थापित कर कार्य करने की बात कही। उपायुक्त ने वैसे विभाग जिनका राजस्व संग्रहण की गति धीमी पाई उन्हें विशेष ध्यान देते हुए अभियान चलाकर सुधारात्मक प्रगति लाने तथा शेष बचे निर्धारित लक्ष्यों को ससमय पूर्ण करने के निर्देश दिए।
बताया गया कि निर्धारित लक्ष्य के आधार पर वर्तमान माह तक की गई राजस्व वसूली का प्रतिशत के तहत वाणिज्य कर आदित्यपुर अंचल का 78.82%, वाणिज्य कर चाईबासा अंचल का 91.71%, परिवहन विभाग का 80.99, एम भी आई सरायकेला का 46.60%, निबंधन सरायकेला का 78.30%, निबंधन चांडिल का 154.86%, मत्स्य विभाग का 93.70%, उत्पाद अधीक्षक का 102.06%, नगर निगम आदित्यपुर का 77.78%, नगर पंचायत सरायकेला का 76.70%, नगर परिषद कपाली का 87.00%, विधुत सरायकेला का 126.87%, विधुत आदित्यपुर का 123.50% राजस्व की प्राप्ति हुई है। बैठक के दौरान अपर उपायुक्त सुबोध कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला राम कृष्ण कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी चांडिल रंजीत कुमार लोहरा, उत्पाद अधीक्षक अजय कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत सरायकेला राजेंद्र प्रसाद गुप्ता एवं सभी सम्बंधित पदाधिकारी और सभी अंचलधिकारी उपस्थित रहे।

Advertisements

Advertisements




Related posts

CHANDIL NEWS : आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का निरिक्षण करने आज चिलगु पहुँचे सरायकेला खरसावां जिले के उपायुक्त … | Vananchal 24TV Live

admin

मैं कार्यकर्ताओं के हर सुख दुख में मैं हमेशा खड़ा रहूंगा संजय लाल… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

चांडिल:पारगामा में प्रसिद्ध इंद मेला का आयोजन 26 सितंबर को, होगा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin