October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान जरा हटके झारखण्ड पूर्वी सिंहभूम राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

जमशेदपुर:6000 रुपये में बेच रही थी महिला  बच्चा…

जमशेदपुर:6000 रुपये में बेच रही थी महिला  बच्चा…
Spread the love

6000 रुपये में बेच रही थी महिला  बच्चा…

जमशेदपुर:नवीन प्रधान

जमशेदपुर : सुनकर आश्चर्य हो रहा है कि बंगाल के बलरामपुर की रहनेवाली रुपा अपने 25 दिन के बच्चे को 6000 रुपये में बेच रही थी ।जिस महिला के पास रुपा बच्चा बेचने गयी थी उसने बच्चा तो नहीं खरीदा, लेकिन उसे लेकर डीसी कार्यालय जरूर पहुंच गयी ।अंततः शुक्रवार की शाम एसडीओ से मुलाकात हुई और मामला थाने तक पहुंच गया ।

स्टेशन गुदड़ी मार्केट में बेच रही थी बच्चा रुपा के बारे में लोगों ने बताया कि वह स्टेशन के गुदड़ी मार्केट में बच्चा बेच रही थी । इस बीच लोग उसे लेकर डीसी कार्यालय पर पहुंच गये । अब मामला साकची थाने में पहुंचा हुआ है ।6000 रुपये में बच्चा बेचनेवाली महिला कुछ स्पष्ट नहीं बता रही है ।वह कभी कुछ तो थोड़ी देर बाद कुछ बोलती है ।कभी वह बता रही है कि उसका बच्चा तो है तो कभी बता रही है कि उसकी शादी तक नहीं हुई है ।

आखिर मामला क्या है ।कुछ समझ नहीं आने पर अंततः एसडीओ ने इसकी जानकारी साकची थाने में दी और मामले को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया । पुलिस महिला से पूछताछ कर रही है । महिला का कहना है कि बच्चा मनहूस है इस कारण से वह रखना नहीं चाहती है । उसने खुद को बंगाल के बलरामपुर का बताया है । पुलिस पूछताछ के बाद ही इस दिशा में कुछ पहल करेगी ।

Related posts

Saraikela News: नपं अध्यक्षा ने घर पहुंच कर श्रद्धा को दी सफलता की बधाई…. | Vananchal 24TV Live

admin

Ranchi संगठित आपराधिक गिरोह एवं पुलिस के लिए चुनौती बने गिरोहों के विरुद्ध ठोस रणनीति के तहत होगी करवाई।

admin

Saraikela News : भाजयुमो इस दीपावली 10 हज़ार दियो से करेगी लोगों के घर रोशन….. | Vananchal 24TV Live

admin