October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News Saraikela: Under the road safety week in Saraikela district the awareness cum investigation campaign was doubled... कोल्हान जरा हटके झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

Saraikela : सरायकेला जिले में सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत दुगनी में चला जागरूकता सह जांच अभियान…

Saraikela : सरायकेला जिले में सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत दुगनी में चला जागरूकता सह जांच अभियान…
Spread the love

सरायकेला जिले में सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत दुगनी में चला

जागरूकता सह जांच अभियान…

गम्हरिया (जगबंधु महतो)  सरायकेला जिला परिवहन विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से अभियान चलाया जा रहा है. इसी कड़ी में मंगलवार को दुगनी पुलिस लाइन के पास जागरूकता सह जांच अभियान चलाया गया.

अभियान का नेतृत्व कर रहे सड़क सुरक्षा प्रबंधक कुंदन कुमार ने बताया कि सड़क पर चलने वाले दोपहिया वाहन चालक को हेलमेट लगाने, चार पहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट पहनने और बड़े भारी वाहनों को नियमानुसार वाहन चलाए जाने का निर्देश दिया जा रहा है .यह अभियान ट्रैफिक पुलिस के सहयोग से चलाया गया. जहां बिना सीट बेल्ट और बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले लोगों को फाइंन भी किया गया. जिला परिवहन पदाधिकारी के निर्देश पर विभाग द्वारा लगातार कई स्थानों पर जांच सह जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं. जिसमें सड़कों पर चलने वाले सभी वाहनों की जांच की जा रही है.

स्कूलों में भी चलेगा अभियान : 

स्कूली बच्चों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने और नियमों की जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से परिवहन विभाग द्वारा आदित्यपुर- गम्हरिया क्षेत्र के स्कूलों में अभियान चलाए जाएंगे. सड़क सुरक्षा प्रबंधक कुंदन कुमार ने बताया कि इस अभियान के तहत वीडियो क्लिप दिखाकर छात्रों को रोड सेफ्टी के महत्व को समझाया जाएगा.

Related posts

आरडीएस पब्लिक स्कुल बरगांवा के सभागार में पूर्व सैनिक संगठन की मासिक बैठक संपन्न,स्वास्थ्य व्यवस्था सुधार को लेकर पूर्व संसाद प्रतिनिधि मनोज कुमार सिंह से गुहार लगाई… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

Chandil News : बड़े पैमाने पर राष्ट्रीय पार्टी के पदधारी सफेद पोश नेता कर रहे है लॉटरी और आईपीएल का साटा बाजी का बड़ा खेल…. | Vananchal 24TV Live

admin

एमएस डीडी स्टील पावर लिमिटेड कंपनी द्वारा फैलाए जा रहे प्रदूषण के खिलाफ ग्रामीणों ने जिला समाहरणालय के समक्ष किया प्रदर्शन,सौंपा ज्ञापन… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin