June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News खेल जरा हटके झारखण्ड राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

सरायकेला:ऐतिहासिक एसएफसी मैदान स्थित बिरसा मुंडा स्टेडियम के मरम्मती कार्य को सुचारू करने की मांग… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

सरायकेला:ऐतिहासिक एसएफसी मैदान स्थित बिरसा मुंडा स्टेडियम के मरम्मती कार्य को सुचारू करने की मांग… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

सरायकेला:संजय मिश्रा

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

सरायकेला: सरायकेला के ऐतिहासिक एसएफसी मैदान स्थित भगवान बिरसा मुंडा स्टेडियम के मरम्मतीकरण कार्य को सुचारू एवं गुणवत्ता के साथ करने की मांग स्थानीय खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों द्वारा किया जा रहा है। कुछ खिलाड़ियों के अनुसार कार्य में गुणवत्ता का ध्यान संवेदक द्वारा नहीं रखा जा रहा है। खिलाड़ियों की शिकायत पर बुधवार को पूर्व खिलाड़ी सह सामाजिक कार्यकर्ता जलेश कवि निर्माण स्थल पर खिलाड़ियों के साथ पहुंचे। उन्होंने विभाग के सहायक अभियंता से इस संदर्भ बातचीत की।

Advertisements

उन्होंने जानना चाहा कि स्टेडियम में प्राक्कलन के आधार पर क्या-क्या कार्य किए जाने हैं। खिलाड़ियों की उत्सुकता हेतु बताया जाय। सहायक अभियंता द्वारा बताया गया कि अभी मैं यहां दो तीन दिन पूर्व ही स्थानांतरित होकर आया हूं कार्य के विषय में पूर्ण जानकारी नहीं है। लेकिन जो भी कार्य होगा प्राक्कलन के आधार पर गुणवत्ता को ध्यान में रख कर किया जाएगा।

इस संदर्भ में जलेश कवि द्वारा बताया गया कि ये ऐतिहासिक मैदान एवं स्टेडियम क्षेत्र के खिलाड़ियों एवं युवा वर्ग के लिए एक प्रकाश स्तंभ के तर्ज पर स्थापित है। स्टेडियम का जितना अधिक विकास एवं खेल सुविधाओं से युक्त किया जाएगा उतना ही खेल क्षेत्र में विकास हेतु सहायक साबित होगा। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के लिए स्टेडियम के संरक्षण एवं विकास हेतु निरंतर वरीय पदाधिकारी एवं जन प्रतिनिधियों से आग्रह किया जाता रहा है।

तत्कालीन उपायुक्त राजेश कुमार शर्मा द्वारा ही एक बार स्टेडियम के संरक्षण हेतु ठोस पहल किया गया था। स्थानीय विधायक सह मंत्री चंपाई सोरेन के पहल पर स्टेडियम का काया कल्प किया जा रहा है। जिसके लिए स्थानीय खिलाड़ी, खेल प्रेमी एवं प्रबुद्ध जनों में काफी हर्ष है। लेकिन कार्य को गुणवत्ताहीन किसी भी हाल में होने नहीं दिया जाएगा। कुछ स्थानों पर कार्य में लीपापोती करने की शिकायत मिली थी। इसीलिए विभागीय सहायक अभियंता का ध्यानाकृष्ट कराया गया है।

उन्हें यह भी कहा गया कि अगर कोई समस्या हो तो वे अपनी समस्या साझा करें स्थानीय युवा वर्ग उनको सहयोग हेतु भी तत्पर है। लेकिन मरम्मती कार्य आगे भी असंतोषजनक रहा तो उपायुक्त सहित मंत्री से भी इसका शिकायत किया जाएगा। बातचीत के दौरान स्थानीय खिलाड़ी हिमाचल हांसदा, बबलू होनहागा, बीजू दत्ता, मिलू , रमेश, शंभू, शुभम, आशीष, नंद, राजकुमार, मनजीत, दुखु हेंब्रम, सीमा सोरेन, सुमित, समरजीत, नमन, विशाल, आकाश, कृष्णा, अभिषेक एवं अन्य खिलाड़ी तथा खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

Advertisements




Related posts

उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना की बैठक… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

झुंड से बिछड़े एक दंतैले जंगली गजराज ने मचाया उत्पात, गजराज के हमले में एक की हुई मौत, दो गंभीर रूप से हुआ घायल… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

स्वास्थ्य समृद्धि वाहन परियोजना के तहत पतरातू प्रखंड में दूसरा 15 दिवसीय शिविर… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin