October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News Saraikela: Company bus hit two people riding a bike the condition of both is serious. कोल्हान क्राइम झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

Saraikela : बाइक सवार दो लोगों को कंपनी बस ने मारी जोरदार टक्कर, दोनों की स्थिति गंभीर….

Saraikela : बाइक सवार दो लोगों को कंपनी बस ने मारी जोरदार टक्कर, दोनों की स्थिति गंभीर….
Spread the love

बाइक सवार दो लोगों को कंपनी बस ने मारी जोरदार टक्कर,

दोनों की स्थिति गंभीर….

गम्हरिया (जगबंधु महतो) सरायकेला जिले के कांड्रा थाना अंतर्गत टाटा कांड्रा मेन रोड में पिंद्रबेरा आधुनिक के गेट के समीप बस संख्या श्रभ्05।ड 3259 ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी की बाइक बस के नीचे फंस गई और बाइक को घसीटते हुए 50 मीटर तक ले गई। बाइक सवारों की स्थिति बहुत ही गंभीर बताई जा रही है। बस का ड्राइवर बस के नीचे बाइक को फंसा देख वहां से भाग गया । लोगों में इतना गुस्सा था कि उन्होंने बस के आगे के शीशे को तोड़ दिया।

वहाँ के स्थानीय लोगों ने तुरंत थाना में खबर की और उन्हें तुरंत श्रत्क्ब्स् एंबुलेंस से एमजीएम भेजा गया। जानकारी के अनुसार बस कोलाबीरा स्पीच मेटल्सा कंपनी से छुट्टी के बाद कंपनी के कर्मचारियों को लेकर जमशेदपुर छोड़ने जा रही थी। बाइक सवार भी कांडा से जमशेदपुर की ओर जा रहे थे। इसी क्रम में बस ने बाइक को पीछे से ठोकर मार दी। स्थानीय ग्रामीणों ने इसकी सूचना कांड्रा पुलिस एवं एंबुलेंस को दी। मौके पर पहुंची कांधला पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए एंबुलेंस से जमशेदपुर स्थित एमजीएम अस्पताल भेजा और दोनों वाहनों को जप्त कर लिया।

 

Related posts

मारवाड़ी युवा मंच सरायकेला शाखा के अध्यक्ष आकाश अग्रवाल को पीएमओ से आया प्रशंसा पत्र… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

भाजपा नेता मनोज कुमार चौधरी थाने के समक्ष बैठे धरने पर, घटना के विरोध में बाजार बंद करवाया…

admin

सरायकेला:नगर पालिका ओड़िया मध्य विद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया पंडित गोपबंधु दाश की जन्म जयंती…

admin