August 9, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Jamshedpur : महिला हिंसा के खिलाफ महिलाओं ने निकाली पैदल रैली.... News कोल्हान पूर्वी सिंहभूम सुर्खियां

Jamshedpur : महिला हिंसा के खिलाफ महिलाओं ने निकाली पैदल रैली…. | Vananchal 24TV Live

Jamshedpur : महिला हिंसा के खिलाफ महिलाओं ने निकाली पैदल रैली…. | Vananchal 24TV Live
Spread the love

 

पोटका : सामाजिक संस्था यूथ यूनिटी फॉर वॉलंटरी एक्शन (युवा) की ओर से 16 दिवसीय अभियान “हिंसा के खिलाफ हम सब की आवाज” के दूसरे दिन और भारतीय संविधान दिवस के उपलक्ष्य पर पोटका प्रखंड के हाता चौक से हल्दीपोखर बाजार तक मुखिया देवी कुमारी ,पंचायत समिति , पंचायत प्रतिनिधि,किशोरियों और महिलाओं द्वारा पैदल रैली की गई। जिसमें 80 प्रतिभागियों ने भाग लिया। जिसका उद्देश्य महिला हिंसा को रोकना, सुरक्षित सड़क, सुरक्षित घर,सुरक्षित बाजार और अपने अधिकारों को सुरक्षित करते हुए समाज में लोगों के नजरिये को बदलना और जागरूकता फैलाना है। इस रैली का संचालन हल्दीपोखर की मुखिया श्रीमती देवी कुमारी भूमिज ने संभालते हुए जल्द/जबरन विवाह को रोकने, हमारा पसंद हमारा अधिकार, विकलांगता का अधिकार ,विकलांगो की सुरक्षा और महिलाओं को ना बांधने का नारा देते हुए पैदल रैली करवाया। महिलाओं के साथ विभिन्न प्रकार की हिंसा कर उनके अधिकारों का हनन किया जा रहा है, इसी विषय के संदर्भ में किशोरियों ने पंचायत भवन में जल्द/जबरन विवाह को रोकने एवं डायन प्रथा जैसी कुरीतियों को खत्म करने के लिए नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन कर लोगों को जागरूक किया। जिसमें युवा के सभी सदस्यों ने सहयोग किया।

Advertisements

Advertisements




Related posts

RAJNAGAR NEWS: यदुवंशी गोप समाज रविवार को करेंगे मेट्रिक इंटर के मेघावी छात्र छात्राओं को सम्मानित।डोर टू डोर मेघावी छात्रों को व अविभावकों को किया निमंत्रण | Vananchal 24TV Live

admin

आजसू नेता हरेलाल महतो ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का किया उद्घाटन… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

JAMSHEDPUR NEWS : जमशेदपुर क्राईम बुलेटिंग | Vananchal 24TV Live

admin