October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News

खूंटपानी में वृहद झारखण्ड जनाधिकार मंच ने एक सौ जरूरतमंद गरीब असहाय लोगों के बीच बांटे कंबल… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

vananchal
Spread the love

Advertisements

vananchal

निःस्वार्थ सेवा करना कामयाबी का मूलमंत्र: बिरसा सोय।

सरायकेला। खूंटपानी में वृहद झारखण्ड जनाधिकार मंच के द्वारा प्रखंड अध्यक्ष शंकर बेसरा के नेतृत्व में एक सौ जरूरतमंद गरीब असहाय लोगों के बीच में कंबल का वितरण किया गया। कंबल वितरण कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित मंच के केन्द्रीय अध्यक्ष बिरसा सोय ने कहा कि दूसरों के प्रति निःस्वार्थ सेवा का भाव रखना ही जीवन में कामयाबी का मूलमंत्र है। निःस्वार्थ भाव से की गई सेवा से किसी का भी हृदय परिवर्तन किया जा सकता है। हमें अपने आचरण में सदैव सेवा का भाव निहित रखना चाहिए। जिससे अन्य लोग भी प्रेरित होते हुए कामयाबी के मार्ग पर अग्रसर हो सकें। वही जिला युवा मंच के जिलाध्यक्ष बिरसा बंकिरा ने कहा कि कोल्हान प्रमंडल क्षेत्र में खनिज संपदा से भरा होने के बाद भी हमारे लोग रोजगार के अन्य राज्यों में पलायन करते है। यह हमारे जनप्रतिनिधियों की कमजोरी है। उन्होने ने कहा कि मंच कोल्हान प्रमंडल क्षेत्र को पलायन मुक्त बनाने की हर कोशिश कर रही है। कंबल कार्यक्रम में मंच के केन्द्रीय अध्यक्ष बिरसा सोय, जिला युवा मंच के जिलाध्यक्ष बिरसा बंकिरा, खुंटपानी प्रखंड अध्यक्ष शंकर बेसरा, खरसावां प्रखंड अध्यक्ष राजू मुंडा, युवा मंच के खुंटपानी प्रखंड अध्यक्ष संजय मेलगांडी, सोमबारी बेसरा, बसी कुई, तिहिर मछुआ, सुमित्रा मछुआ, सुंदरमुनी बेसरा, बालेमा हेंब्रम, जींगी मछुआ, बाबूराम बेसरा, पुष्कर मछुआ, गोविन्द बेसरा, बनमाली गोप, अजय हेंब्रम, सांचू मछुआ, राजेश महाली, मिलु मछुआ, रोमन मछुआ, गंगा हेंब्रम, अंकुर हेंब्रम, मंगल मछुआ, कानू हेंब्रम, भक्तु महाली आदि उपस्थित रहे।

Advertisements

Advertisements




Related posts

SARAIKELA NEWS : जिला स्तरीय आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में 12 नवंबर को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन होंगे शामिल; मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर बिरसा मुंडा स्टेडियम में तैयारी शुरू; सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम… | Vananchal 24TV Live

admin

बड़हरवा आरपीएफ ने शराब के साथ दो तस्कर को किया गिरफ्तार

admin

संथाल परगना के दुमका जिला में राधास्वामी संगठन का सदस्य सम्मान सह जागरूकता अभियान का कार्यक्रम किया गया… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin