June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News Saraikela: On the occasion of Constitution Day the oath of the Constitution was administered to all officers and employees by the Deputy Commissioner in the District Collectorate premises. जरा हटके झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

Saraikela : संविधान दिवस के अवसर पर जिला समाहरणालय परिसर में उपायुक्त द्वारा सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को दिलाई गई संविधान की शपथ | Vananchal 24TV Live

Saraikela : संविधान दिवस के अवसर पर जिला समाहरणालय परिसर में उपायुक्त द्वारा सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को दिलाई गई संविधान की शपथ | Vananchal 24TV Live
Spread the love

सरायकेला  Sanjay : जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त अरवा राजकमल द्वारा जिला समाहरणालय प्रांगण में सभी पदाधिकारियों, अधिकारियों एवं कर्मियों को संविधान दिवस के अवसर पर संविधान के प्रस्तावना की शपथ दिलायी गई। इस अवसर पर जिला मुख्यालय समेत सभी अनुमंडल, प्रखंड सह अंचल कार्यालयों में आयोजित कार्यक्रम में सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को संविधान की शपथ दिलाई गई। सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने मौलिक कर्तव्यों के पालन करने की शपथ ली। एवं संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठन किया।

Advertisements

इस दौरान शपथ लिया गया कि…..

Advertisements

“हम, भारत के लोग, भारत को एक संपूर्ण प्रभुत्व संपन्न, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिए तथा उसके समस्त नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, श्रद्धा और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समता प्राप्त कराने के लिए तथा उन सब में, व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता और अखण्डता सुनिश्चित कराने वाली, बन्धुता बढ़ाने के लिए, दृढ़ संकल्प होकर अपनी इस संविधानसभा में आज तारीख 26 नवम्बर 1949 ई० मार्गशीर्ष शुक्ल सप्तमी, संवत दो हजार छह विक्रमी को एतद् द्वारा इस संविधान को अंगीकृत, अधिनियमित और आत्मार्पित करते हैं।”

इस कारण मनाते है संविधान दिवस:-

शपथ ग्रहण से पूर्व उपायुक्त ने सभी को संविधान दिवस की शुकामनाए देते हुए बताया कि हर वर्ष 26 नवंबर का दिन देश में संविधान दिवस के तौर पर मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि 26 नवंबर को राष्ट्रीय कानून दिवस के रूप में भी जाना जाता है। 26 नवंबर 1949 को ही देश की संविधान सभा ने वर्तमान संविधान को विधिवत रूप से अपनाया था। जिसे 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया था। संवैधानिक मूल्यों के प्रति नागरिकों में सम्मान की भावना को बढ़ावा देने के लिए यह दिवस मनाया जाता है।
कार्यक्रम में उपायुक्त के साथ उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार गागराई, परियोजना निदेशक ITDA संदीप कुमार दौराइबुरु, अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला राम कृष्ण कुमार एवं मुख्यालय स्थित सभी विभाग के पदाधिकारी एवं कर्मीगण उपस्थित रहे

Advertisements




Related posts

ग्रामीणों ने बैल चोरी करते एक को रंगेहाथ धरा; मौके से उसके दो साथी फरार होने में रहे सफल, धराए फकरे आलम को बैल के सामने बांधकर लिखित शिकायत के साथ सरायकेला थाने को सौंपा… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

RAJNAGAR NEWS :खोखरो गाँव मे स्वतंत्रता दिवस पर ग्रामप्रधान ने किया झंडोत्तोलन।कई गणमान्य हुए शामिल।

admin

Sahibganj : बरहरवा एवं तालझारी प्रखंड के सुदूरवर्ती इलाके में कंबल का हुआ वितरण… | Vananchal 24TV Live

admin