June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News Saraikela News : On the approval of Khatian of 1932 Zilla Parishad President Sonaram Bodra started the rally by garlanding the statue of Birsa Munda at Birsa Chowk. झारखण्ड राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

Saraikela News : 1932 के खतियान को मंजूरी दिए जाने पर, जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने बिरसा चौक स्थित बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर रैली का आगाज किया | Vananchal 24TV Live

Saraikela News : 1932 के खतियान को मंजूरी दिए जाने पर, जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने बिरसा चौक स्थित बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर रैली का आगाज किया | Vananchal 24TV Live
Spread the love

1932 के खतियान आधारित स्थानीय नीति को

कैबिनेट से मंजूरी के बाद झामुमो कार्यकर्ताओं ने

निकाली आभार यात्रा…..

सरायकेला Sanjay : झारखंड कैबिनेट की बैठक में बुधवार को स्थानीय नीति के लिए 1932 के खतियान को मंजूरी दिए जाने पर गुरुवार को सरायकेला में उत्साहित झामुमो कार्यकर्ताओं ने आभार यात्रा निकाली. रैली में मौजूद जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने बिरसा चौक स्थित बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर रैली का आगाज किया. जिप अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने कहा कि हेमंत सरकार का यह ऐतिहासिक फैसला है.

Advertisements

उन्होंने कहा कि राज्य भर से लोगो ने स्थानीय नीति के लिए 1932 के खतियान को आधार बनाने के लिए हेमंत सोरेन सरकार से मांग की थी. कैबिनेट में 1932 के खतियान को मंजूरी मिलना यहां के मुलवासियो की जीत है. मौके पर सभी कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाया और मिठाइयां बांटी गई. इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि सनंद आचार्य उर्फ टुलु, लिपु महान्ति, जिप सदस्य लक्ष्मी सरदार, झामुमो जिला उपाध्यक्ष अक्षय मंडल, बड़ बाबू सिंह देव मुख्य रूप से आभार यात्रा में शामिल रहे।

Advertisements

दर्जनों की संख्या में झामुमो कार्यकर्ताओं के साथ निकाली गई आभार यात्रा में कहा गया कि झारखंड की आन बान और शान, लेकर आए हैं 1932 का खतियान। इस मौके पर बिरसा चौक से चलती हुई आभार यात्रा समुचे सरायकेला नगर क्षेत्र का भ्रमण करते हुए पुराने बस स्टैंड चौक पर आकर संपन्न हुई।

Advertisements




Related posts

Ranchi : चंद्रवंशी समाज के अध्यक्ष पद का चुनाव जल्द :- डॉ ज्योति

admin

समापन दिवस पर पदयात्रा पहुंचा मुरी स्टेशन; स्टेशन मास्टर को सौंपा ज्ञापन. . . – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

SARAIKELA NEWS : जिले के सभी 8 प्रखंड के 8 पंचायत एवं नगर निकाय क्षेत्र में ‘आपकी योजना, आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत लगाए गए शिविर… | Vananchal 24TV Live

admin