June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
jmm rajnagar News Rajnagar news चुनाव जरा हटके झारखण्ड पर्यटन/मनोरंजन/धार्मिक राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

RAJNAGAR NEWS : हेमंत सरकार के ऐतिहासिक फैसले पर झामुमो कार्यलय राजनगर में मना जश्न। बटीं मिठाईयां

RAJNAGAR NEWS : हेमंत सरकार के ऐतिहासिक फैसले पर झामुमो कार्यलय राजनगर में मना जश्न। बटीं मिठाईयां
Spread the love

हेमंत सरकार के ऐतिहासिक फैसले पर झामुमो कार्यलय राजनगर में मना जश्न।बटीं मिठाइयां

राजनगर में गुरुवार का दिन काफी उत्साह भरा रहा है। 1932 खतियान आधारित स्थानीय नीति को कैबिनेट से मंजूरी मिलने के दूसरे दिन राजनगर में काफी देखा गया। वहीं झामुमो कार्यालय में गुरुवार को झामुमो कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया।वहीं विधायक प्रतिनिधि धरमा मुर्मू ने कहा :झारखंड के इतिहास में दिन को याद रखा जायेगा।क्योंकि जो पिछली सरकारों ने नही किया।वो फैसला हेमंत सोरेन की सरकार ने कर दिखाया है।ओबीसी आरक्षण के लिए भी कई वर्षों से मांग की जा रही थी।उन्हें भी 27% आरक्षण की स्वीकृति देकर ,ओबीसी वर्ग को सम्मान देने का कार्य किया है।इसलिए राजनगर प्रखंड की जनता में हर्सोल्लास का माहौल है।और राजनगर प्रखंड के झामुमो कार्यकर्तओं में भी उमंग है।और सभी झारखंड की हेमंत सरकार का आभार प्रकट कर रहे है।वहीं इस मौके पर झामुमो के वरिष्ठ सह झारखंड आंदोलनकारी नेता हीरालाल सतपति ,विधायक प्रतिनिधि धर्मा मुर्मू ,करमु पान, रविंद्र प्रधान ,झामुमो युवा छात्र नेता राकेश सतपति, कुंवर लाल टुडू, मार्शल पूर्ति, भद्र कुंभकार ,सूरज तांती, सोनाराम मार्डी, अशोक गोप,सागेन टूडू, विजय प्रधान,कालीचरण हांसदा, मुनीराम हेम्ब्रम, फाल्गुनी प्रधान, रामबाग किस्कू, अमित राय आदि उपस्थित थे।

Related posts

रामगढ़ में घटी घटना चिंताजनक जेएमएम-कांग्रेस ठगबंधन सरकार में कानून व्यवस्था हुई जर्जर, झारखण्ड में पुलिस सुरक्षित नहीं, तो जनता का क्या हाल होगा सांसद जयंत सिन्हा…

admin

Jamshedpur News : जमशेदपुर एफसी ने नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी को 1-0 से हराकर जीता अपना पहला मैच…. | Vananchal 24TV Live

admin

Ranchi News : छठ पूजा को लेकर कैलाश नगर पूजा घाट का कमिटि का विस्तार किया गया … | Vananchal 24TV Live

admin