October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान जरा हटके झारखण्ड राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

दीपों के प्रकाश से जगमग हुआ अमावस की काली रात, हर्षोल्लास के साथ मनाई गई दीपावली…

दीपों के प्रकाश से जगमग हुआ अमावस की काली रात, हर्षोल्लास के साथ मनाई गई दीपावली…
Spread the love

दीपों के प्रकाश से जगमग हुआ अमावस की काली रात, हर्षोल्लास के साथ मनाई गई दीपावली…

सरायकेला: संजय कुमार मिश्रा ।

अज्ञान के अंधकार से ज्ञान के प्रकाश की ओर चलने का संदेश देती दीपोत्सव का त्यौहार दीपावली जिले भर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर रंगोली और बंदनवार से सजे घरों में शाम से दीप जलाकर घरों को जगमग किया गया। इसके साथ ही माता महालक्ष्मी और श्री लक्ष्मी गणेश के पूजा अर्चना का आयोजन किया गया। जिसके बाद मंदिरों में पहुंच कर लोगों ने दीपदान किए। और ईश्वर से सुख शांति और समृद्धि की मंगल कामना की।

इसके बाद पटाखों का दौर शुरू हुआ। विशेष रुप से बच्चे उत्साह के साथ विभिन्न प्रकार के पटाखे चलाते हुए देखे गए। जिससे पूरे परिदृश्य में अज्ञानता की प्रतीक मानी गई अमावस की काली रात जगमग रोशनी के बीच ज्ञान के प्रकाश से जगमगाती हुई बताई गई। इस दौरान मंदिरों में भजन कीर्तन के भी आयोजन किए गए। जहां घरों में विशेष दीपावली मीठा पकवान का दौर भी चलता रहा। इस दौरान लोग एक दूसरे से मिलते हुए दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए भी देखे गए। वही सोशल मीडिया पर दिन भर दीपावली के शुभकामना देने का दौर जारी देखा गया।

Related posts

जल्द होगी आरबीएसएस जिला कमिटी की घोषणा धनंजय कुमार पुटूस, समाजहित में कार्य कर रहे हैं आरबीएसएस के कार्यकर्ता धनंजय कुमार पुटूस… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

सरायकेला:छऊ मुखौटा निर्माता गुरु सुशांत कुमार महापात्र की माता का 103 वर्ष की आयु में हुआ निधन; शोकाकुल हुआ माहौल…

admin

चांडिल:जिपालाल सिंह नव पदस्थापित अंचलाधिकारी से शिष्टाचार मुलाकात किया… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin