June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News Saraikela News : BJP's rally cum huge protest demonstration on 22.... कोल्हान झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

Saraikela News : भाजपा का रैली सह विशाल धरना प्रदर्शन 22 को…. | Vananchal 24TV Live

Saraikela News : भाजपा का रैली सह विशाल धरना प्रदर्शन 22 को…. | Vananchal 24TV Live
Spread the love

सरायकेला Sanjay । सरायकेला स्थित भाजपा जिला कार्यालय सभागार में जिला अध्यक्ष विजय महतो की अध्यक्षता में कामकाजी बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि झारखंड विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष दिनेश उरांव मौजूद रहे। बैठक में मुख्य रूप से झारखंड भर में फैले भ्रष्टाचार, लूट और गिरती हुई कानून व्यवस्था के मुद्दे को लेकर आगामी 22 नवंबर को उपायुक्त कार्यालय के समक्ष आयोजित किए जाने वाले रैली सह विशाल धरना प्रदर्शन कार्यक्रम पर विचार विमर्श किया गया।

Advertisements

जिलाध्यक्ष ने कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाना सबकी जिम्मेदारी है। जिसे लेकर 22 नवंबर को प्रातः 10:00 सभी सरायकेला गेस्ट हाउस मैदान में एकत्रित होंगे। वहां से जुलूस के रूप में उपायुक्त कार्यालय तक जाया जाएगा। जिला संगठन प्रभारी जेबी तुबिद ने कहा कि रैली सह धरना कार्यक्रम को लेकर ज्यादा से ज्यादा लोगों को जागरूक करना है। ताकि इस निकम्मी सरकार के विरोध में सभी सड़कों पर उतरे। बैठक में स्थानीय मुद्दे इचा डैम का मामला, मोहन मुर्मू की प्रशासन द्वारा हत्या, बालू की चोरी, ब्राउन शुगर के बिक्री पर अंकुश ना लगना, पेंशन का भुगतान ना होना जैसे मुद्दों पर भी प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराने का निर्णय लिया गया।

Advertisements

बैठक में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष दिनेश उरांव सहित भाजपा नेता गणेश महाली, रमेश हांसदा ने भी अपने विचार रखे। बैठक का संचालन जिला महामंत्री राकेश सिंह ने और समापन पर धन्यवाद ज्ञापन मधु गोराई ने किया। बैठक में मुख्य रूप से आदित्यपुर नगर निगम के महापौर विनोद श्रीवास्तव, राजा सिंहदेव, मंजू बोदरा, दुलाल स्वांसी, खुदीराम सरदार, सोहन सिंह, राकेश मिश्रा, पंकज कुमार, वीरेंद्र सिंह, राजकुमार सिंह एवं तुषार कांत दुबे सहित सभी जिला पदाधिकारी और मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे।

Advertisements




Related posts

Saraikela News : गंजिया में किसान सभा आयोजित, बराज से 42 गांव तक पहुंचेगा लिफ्ट इरिगेशन का पानी,10 हजार हेक्टेयर सिंचित होगी भूमि….. | Vananchal 24TV Live

admin

Saraikela : दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ; एसडीओ ने किया उद्घाटन… | Vananchal 24TV Live

admin

चांडिल:4 महिने का अनाज डीलर द्वारा डकारने का लाभूकों ने लगाया आरोप… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin