October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान जरा हटके झारखण्ड पर्यटन/मनोरंजन/धार्मिक सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

100 दिवसीय विधिक जागरूकता सह डोर टू डोर कार्यक्रम के तहत निकाली गई प्रभात फेरी…

100 दिवसीय विधिक जागरूकता सह डोर टू डोर कार्यक्रम के तहत निकाली गई प्रभात फेरी…
Spread the love

100 दिवसीय विधिक जागरूकता सह डोर टू डोर कार्यक्रम के तहत निकाली गई प्रभात फेरी…

सरायकेला: संजय मिश्रा ।

झालसा रांची और जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश विजय कुमार के निर्देशानुसार बीते 17 सितंबर से आगामी 25 दिसंबर तक 100 दिवसीय विधिक जागरूकता सह डोर टू डोर कार्यक्रम का आयोजन जिले के हर क्षेत्र में किया जा रहा है। इसके अंतर्गत बुधवार को व्यवहार न्यायालय सरायकेला और अनुमंडल न्यायालय सरायकेला में प्रभातफेरी का आयोजन किया गया। व्यवहार न्यायालय सरायकेला में हुए प्रभात फेरी कार्यक्रम में प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार सह अनुमंडलीय न्यायिक दंडाधिकारी सुशील कुमार पिंगुआ, न्यायालय के कर्मचारी, सरायकेला न्यायालय में कार्यरत सभी पारा लीगल वॉलिंटियर्स शामिल हुए। बताया गया कि सौ दिनों तक चलने वाले इस विशेष जागरूकता शिविर और डोर टू डोर कार्यक्रम के अंतर्गत ज़िले के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यक्रम कर आम लोगों विशेषकर महिलाओं, बच्चों और दिव्यांगो आदि को जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को भी हरदला गांव सरायकेला, बागड़ी गांव नीमडीह, हुदुप गांव ईचागढ़, चौका कुकडु सहित कई गांव में जागरूकता कार्यक्रम किया गया। बताया गया कि अब तक करीब सौ से अधिक गांव में जागरूकता कार्यक्रम और डोर टू डोर कार्यक्रम किया जा चुका है।

Related posts

खरसावां:विधायक सुखराम उरांव की पहल से खरसावां शैली छऊ को पहचान दिलाने की कवायद शुरू… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

सुदेश महतो को ब्लैक बेल्ट का पहला डान से नवाजा गया… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

Ranchi News- भाजपा नेताओं ने हेमन्त सोरेन का किया पुतला दहन….

admin