August 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान जरा हटके झारखण्ड राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

रघुवर दास ने कहा ईचागढ़ विधानसभा आज भी पिछड़ा क्षेत्र है, हरेलाल बाबू आप मेहनत कीजिए तस्वीर बदल जाएगी … – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

रघुवर दास ने कहा ईचागढ़ विधानसभा आज भी पिछड़ा क्षेत्र है, हरेलाल बाबू आप मेहनत कीजिए तस्वीर बदल जाएगी … – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

Advertisements

चिलगु में ओड़िशा के राज्यपाल रघुवर दास का आजसू नेता हरेलाल महतो ने किया भव्य स्वागत…

चांडिल (कल्याण पात्रा) जमशेदपुर से रांची जाने के क्रम में चांडिल प्रखंड के चिलगु में ओड़िशा के नवनियुक्त राज्यपाल एवं झारखंड प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास का चिलगु में भव्य स्वागत किया गया।

आजसू नेता हरेलाल महतो के नेतृत्व में कायकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने रघुवर दास का स्वागत किया। हरेलाल महतो ने अंगवस्त्र तथा गुलदस्ता देकर राज्यपाल रघुवर दास का स्वागत किया। वहीं, रघुवर दास ने आजसू नेता हरेलाल महतो को उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया। इस दौरान कुछ समय के लिए रघुवर दास आजसू पार्टी के प्रधान कार्यक्रम में रुके तथा हरेलाल महतो द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली।
रघुवर दास ने ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी प्राप्त करने के बाद कहा कि ईचागढ़ विधानसभा काफी पिछड़ा क्षेत्र है, हरेलाल बाबू आप मेहनत कीजिए तस्वीर बदल जाएगी। इस मौके पर चांडिल प्रखंड अध्यक्ष दुर्याेधन गोप, रुद्रप्रताप महतो, बिरेन लायक, अनंत गोप, अनूप गोराई, सनत महतो, सुजीत महतो, मनोज कुमार, संतोष माहली, शिव महतो आदि मौजूद थे।

Advertisements




Related posts

लाइफ सेविंग टेक्निक्स-वाटरस्पोर्ट्स (LST-WS)एंड पावर बोट हैंडलिंग-टिलर(PBH-T) के निःशुल्क प्रशिक्षण में ले हिस्सा … – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

झारखंड राज्य स्थापना दिवस एवं भगवान बिरसा मुंडा के जयंती के अवसर पर काशी साहू कॉलेज सरायकेला में हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन; बतौर मुख्य अतिथि मंत्री चम्पाई सोरेन हुए उपस्थित। – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

सरायकेला:डीडीसी ने वन स्टॉप सेंटर का किया निरीक्षण; केंद्र में दी जा रही मूलभूत सुविधाओं एवं विभिन्न पंजियों का जायजा ले दिए आवश्यक दिशा निर्देश… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin