October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान जरा हटके झारखण्ड राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

सरायकेला : तेज रफ्तार कर के धक्के से सेवानिवृत्ति बुजुर्ग शिक्षक की हुई मौत..

सरायकेला : तेज रफ्तार कर के धक्के से सेवानिवृत्ति बुजुर्ग शिक्षक की हुई मौत..
Spread the love

तेज रफ्तार कर के धक्के से सेवानिवृत्ति बुजुर्ग शिक्षक की हुई मौत..

सरायकेला: संजय मिश्रा :

सरायकेला थाना अंतर्गत सरायकेला-कांड्रा मुख्य मार्ग पर कोलाबीरा के महतो होटल के समीप सोमवार शाम एक तेज रफ्तार कार ने सड़क पार कर रहे एक बुजुर्ग सेवानिवृत शिक्षक सुदाम मंडल को अपनी चपेट में ले लिया. घटना के बाद कार तेज़ी से मौके से फरार हो गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि बुजुर्ग सुदाम मंडल की ऑन द स्पॉट मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. थाना प्रभारी अर्जुन उरांव ने बताया कि कार सरायकेला से जमशेदपुर की तरफ जा रही थी. इसी बीच बुजुर्ग सुदाम मंडल कोलाबीरा के महतो होटल के पास रोड क्रॉस कर रहे थे. इसी दौरान कार ने जोरदार टक्कर मार दिया. जिसमें बुजुर्ग की घटना स्थल पर ही मौत हो गई. टक्कर मारने के बाद कार सवार मौके से फरार हो गया है जिसकी तलाश की जा रही है। मृतक की पहचान 80 वर्षीय सेवानिवृत्ति शिक्षक सुदाम मंडल मुड़िया के रूप में हुई है.

Related posts

सरायकेला:सरस्वती शिशु विद्या मंदिर महालीमोरूप में मनाया गया राष्ट्रीय शिक्षक दिवस… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

SARAIKELA NEWS :बच्चों और शिक्षको के बीच यक्ष्मा बीमारी के बचाव को लेकर चलाया गया जागरुकता अभियान। . . . – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

स्वतंत्रता दिवस पर विधायक सविता महतो ने फहराया तिरंगा, कई कार्यक्रम में हुए शामिल…

admin