June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान जरा हटके झारखण्ड राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

सरायकेला:भु-अर्जन कार्यालय अंतर्गत संचालित योजनाओं की उपायुक्त ने की समीक्षा; भूमि अधिग्रहण के लंबित भुगतान को यथाशीघ्र निष्पादित करने एवं NH 32 निर्माण कार्य में तेजी लाने और क्षेत्र की समस्याओं का आपसी तालमेल स्थापित कर निष्पदान करने के दिए निर्देश… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

सरायकेला:भु-अर्जन कार्यालय अंतर्गत संचालित योजनाओं की उपायुक्त ने की समीक्षा; भूमि अधिग्रहण के लंबित भुगतान को यथाशीघ्र निष्पादित करने एवं NH 32 निर्माण कार्य में तेजी लाने और क्षेत्र की समस्याओं का आपसी तालमेल स्थापित कर निष्पदान करने के दिए निर्देश… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

सरायकेला:संजय मिश्रा

Advertisements

Advertisements

सरायकेला। जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त रविशंकर शुक्ला के द्वारा कार्यालय प्रकोष्ठ में संबंधित पदाधिकारी की उपस्थिति में भु-अर्जन कार्यालय अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक आहूत की गई। बैठक के दौरान उपायुक्त ने विभिन्न योजनाओं के तहत किए गए भूमि अधिग्रहण के लंबित भुगतान, NH-32, NH33, पथ निर्माण विभाग अंतर्गत संचालित कार्यों, कार्य में आने वाली बाधाओं तथा उसके निष्पादन, भूमि अधिग्रहण के लंबित भुगतान इत्यादि की जानकारी प्राप्त कर संबंधित पदाधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

इस दौरान एनएच-32, NH 33, रेलवे तथा पथ निर्माण, आर.इ.ओ. विभाग से आए पदाधिकारी के द्वारा विभिन्न अंचल क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया गया। जिसके निष्पादन हेतु उपायुक्त के द्वारा सम्बन्धित अंचलधिकारी को आपसी समन्वय स्थापित कर विभाग द्वारा प्राप्त दिशा-निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित कर समस्याओं के समाधान की ओर कार्य करने के निर्देश दिए।

इसके अतिरिक्त उपायुक्त ने NH 32 एवं NH 33 के पदाधिकारियों को आगामी पूजा त्योहारों को देखते हुए मुख्य बाजार, चौक चौराहों तथा क्षेत्र में आवश्यकतानुसार सड़क की मरम्मती, नियमित पानी का छिड़काव करने के निर्देश दिए। समीक्षा के क्रम में उपायुक्त के साथ जिला वन प्रमण्डल पदाधिकारी आदित्य नारायण, अपर उपायुक्त सुबोध कुमार, जिला भु-अर्जन पदाधिकारी श्रीमती हेमा प्रसाद , कार्यपालक अभियंता पथ निर्माण विभाग, सभी अंचलाधिकारी एवं अन्य सम्बन्धित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Advertisements




Related posts

रामगढ़ : सैकड़ों पदाधिकारी आजसू पार्टी के महाधिवेशन में शामिल होने के लिए हुए रवाना…

admin

SARAIKELA NEWS : सरायकेला-खरसावां जिला ग्रेपलिंग कुश्ती टीम चांडिल से रामगढ़ के लिए हुई रवाना…

admin

SARAIKELA NEWS : उत्कलमणि आदर्श पाठागार की ओर से 30 मरीजों का कराया गया सफल मोतियाबिंद ऑपरेशन…

admin