August 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोयलांचल क्राइम जरा हटके झारखण्ड राजनीति रामगढ़ सुर्खियां

रामगढ़:राजेश नामक व्यक्ति के विरुद्ध दर्ज कराया गया एफआईआर…

रामगढ़:राजेश नामक व्यक्ति के विरुद्ध दर्ज कराया गया एफआईआर…
Spread the love

फर्जी तरीके से फूड लाइसेंस देने पर जिला प्रशासन की कार्रवाई…

राजेश नामक व्यक्ति के विरुद्ध दर्ज कराया गया एफआईआर…

रामगढ़:इन्द्रजीत कुमार

दिनांक 7 अक्टूबर 2023, खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी, रामगढ़ दीपश्री द्वारा बाजार समिति क्षेत्र में खाद्य प्रतिष्ठानों में जांच अभियान चलाया गया। खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी के द्वारा व्यापारियों के फूड लाइसेंस सहित अन्य दस्तावेजों की जांच के क्रम में फूड लाइसेंस दस्तावेज फर्जी पाया गया। व्यापारियों द्वारा जानकारी दी गई कि कुछ दिन पूर्व राजेश कुमार नामक व्यक्ति द्वारा अपने आप को फूड लाइसेंस देने हेतु अधिकृत पदाधिकारी बताते हुए। विभिन्न प्रतिष्ठानों से मनचाहे ढंग से रुपए वसूलने के उपरांत फूड लाइसेंस दस्तावेज उपलब्ध कराया गया। जांच में पाया गया कि व्यापारियों को दिए गए एफएसएसएआई स्टेट लाइसेंस का एफएसएसएआई के अधिकृत वेबसाइट पर ऑनलाइन रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं हैं। कई एफएसएसएआई रजिस्ट्रेशन को एडिट करके स्टेट लाइसेंस में बदल दिया गया ।

गौरतलब हो कि व्यापारिक संघ चेंबर ऑफ कॉमर्स, रामगढ़ द्वारा अभिहित अधिकारी सह अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, रामगढ़ के कार्यालय में लिखित आवेदन दिए जाने के उपरांत खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी, रामगढ़ को मामले की जांच करने का निर्देश दिया गया था। जिसके उपरांत जांच में यह पाया गया कि राजेश कुमार के द्वारा अपने आप को खाद्य सुरक्षा विभाग का अधिकारी बताते हुए रामगढ़ के कई व्यापारियों से मनचाहे रूप से रूपए पैसे की वसूली की गई।

राजेश कुमार द्वारा धोखाधड़ी एवं जालसाजी करते हुए। रामगढ़ जिले के विभिन्न व्यापारियों को फर्जी तरीके से एफएसएसएआई का लाइसेंस दिए गए। जाने से राजस्व की क्षति व व्यापारियों के साथ फर्जीवाड़े एवं धोखाधड़ी के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी, रामगढ़ दीपश्री के द्वारा रामगढ़ थाना में राजेश कुमार के विरुद्ध आईपीसी की धारा 420, 467, 468 एवं 471 के तहत प्राथमिकी दर्ज कराने के उपरांत आगे की कानूनी कार्रवाई कराई जा रही हैं।

Related posts

आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम अंतर्गत प्रखंड विकास स्ट्रेटजी हेतु गम्हारिय प्रखंड के सभी पंचायतों में पंचायत स्तरीय आमसभा सह चिंतन शिविर का आयोजन वरीय पदाधिकारियों के उपस्थिति में किया गया… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

सरायकेला:वसूली के उद्देश्य व शहरी क्षेत्र में जनाधार नही रहने के कारण नगर निकायों के चुनाव से भाग रही है सरकार – मनोज चौधरी… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

चुआड़ विद्रोह के महानायक व स्वतंत्रता आंदोलन के प्रथम क्रांतिवीर वीर शहीद रघुनाथ महतो के 245वीं शहादत दिवस 5 अप्रैल पर विशेष . . . – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin