June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोयलांचल जरा हटके झारखण्ड राजनीति रामगढ़ सुर्खियां

रामगढ़:टोप्पो की अध्यक्षता में हुई जिला गंगा समिति बैठक…

रामगढ़:टोप्पो की अध्यक्षता में हुई जिला गंगा समिति बैठक…
Spread the love

टोप्पो की अध्यक्षता में हुई जिला गंगा समिति बैठक…

रामगढ़:इन्द्रजीत कुमार

जिले के उप विकास आयुक्त रोबिन टोप्पो की अध्यक्षता में जिला गंगा समिति की बैठक का आयोजन किया गया। उप विकास आयुक्त ने सर्वप्रथम जिला गंगा समिति की पूर्व की बैठक में दिए गए निर्देश के आलोक में किए गए। कार्यों की जानकारी नोडल पदाधिकारी नमामि गंगे योजना सह जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ असीम कुमार सहित समिति के अन्य सदस्यों से ली गई। नमामि गंगे योजना के तहत गंगा एवं उसकी सहायक नदियों तथा अन्य जल स्रोतों को स्वच्छ रखने के उद्देश्य से संचालित भुवन गंगा एप के माध्यम से चिन्हित किये गए रामगढ़ जिले के विभिन्न जल स्रोतों में ड्रेनेज व डंप स्थलों की जानकारी उप विकस आयुक्त ने जिला जनसंपर्क पदाधिकारी से ली एवं कार्य में प्रगति लेन संबंधित महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए।

जिला जनसंपर्क पदाधिकारी के द्वारा उप विकास आयुक्त सहित बैठक में अन्य अधिकारियों को 1 नवंबर से 08 नवंबर तक आयोजित होने वाले गंगा उत्सव की जानकारी दी गई। जिसपर उप विकास आयुक्त ने गंगा उत्सव को वृहत्त रूप से आयोजित करते हुए ज्यादा से ज्यादा लोगों को नमामि गंगे योजना के उद्देश्य के प्रति जागरूक करने हेतु जिला जनसंपर्क पदाधिकारी को शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ समन्वय कर विद्यालय स्तर पर विभिन्न कार्यक्रमों को आयोजित करने का निर्देश दिया गया।

उन्होंने कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल श्री अनील प्रसाद गुप्ता तथा सिविल सर्जन डॉ० महालक्ष्मी प्रसाद को सईयाओं के द्वारा घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करने एवं गंगा शपथ दिलाने का निर्देश दिया गया। वहीं उन्होंने नमामि गंगे योजना के तहत गंगा उत्सव के दौरान छावनी परिषद एवं नगर परिषद को अपने अपने क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान एवं वृक्षा रोपण करते हुए। फोटोग्राफ और विडीओग्राफ जिला जनसंपर्क कार्यालय को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।

रोबिन टोप्पो ने दामोदर बचाओ संस्था के प्रतिनिधि गोविंद मेवाड़ को जिला प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर 06 नवंबर 2023 को स्थल चयनित करते हुए। नमामि गंगे योजना के तहत मैराथन दौड़ आयोजित करते हुए लोगो को जागरूक करने का निर्देश दिया। उन्होंने सीसीएल रजरप्पा को भी 08 नवंबर 2023 को जिला स्तर पर गंगा उत्सव से संबंधित वृहत्त रूप से मैराथन दौड़ आयोजित करने का निर्देश दिया।

वही बैठक के दौरान रोबिन टोप्पो ने टाटा ग्रुप को उनके क्षेत्र में पड़ने वाले 14 ग्राम पंचायतों में वृक्षारोपण एवं श्रमदान कार्यक्रम करते हुए विडियोग्राफ एवं फोटोग्राफ जिला जनसंपर्क कार्यालय रामगढ़ को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने सहायक अभियंता लघु सिंचाई प्रमंडल रामगढ़ जिले के विभिन्न स्थानों पर हस्ताक्षर अभियान एवं सेल्फी पॉइंट के द्वारा लोगो को जागरूक करने का निर्देश दिया।

उप विकास आयुक्त ने जिला जनसंपर्क पदाधिकारी को इस वर्ष के लिए बनाए गए कैलेंडर के अनुसार कार्यक्रम आयोजित करने, रामगढ़ जिले को धार्मिक रूप से पर्यटन के क्षेत्र में विकसित करने सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। इस जिला योजना पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Related posts

Saraikela : डीएलएसए द्वारा सदर अस्पताल में मनाया गया विश्व एड्स दिवस….

admin

Jamshedpur : अखिल भारतीय युवा संघ के होली मिलन समारोह में शामिल हुए पूर्व आयुक्त विजय कुमार सिंह…

admin

विद्या ज्योति पब्लिक स्कूल हेसल में पारिवारिक फगुआ मिलन समारोह 2023 का आयोजन… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin