August 9, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान जरा हटके झारखण्ड पर्यटन/मनोरंजन/धार्मिक पश्चिम सिंहभूम सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

चांडिल:धुमधाम से मनाया गया प्राकृतिक का महापर्व करम… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

चांडिल:धुमधाम से मनाया गया प्राकृतिक का महापर्व करम… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

चांडिल (विद्युत महतो)

Advertisements

चांडिल अनुमंडल के ईचागढ़ व कुकड़ु प्रखंड क्षेत्र में प्राकृतिक का महापर्व करम पर्व धूमधाम से मनाया गया। सोमवार को हर गांवों में करम डाली गाड़कर करम पुजा अर्चना किया गया। आदिवासी व झारखंडी रीति-रिवाज से नदियों से बांस से बने डाला में करम बालू लाकर करम का स्थापना के साथ ही करम डाली आंगन में गाड़कर करम व धरम देव का पुजा पुरोहित द्वारा विधि विधान से किया गया। कुमारी बालाओं ने ब्रत रखकर करम डाली के पास पूजा अर्चना कर अपने भाईयों की सुख समृद्धि,अच्छी फसल व प्राकृतिक का संरक्षण का कामना करती है। ब्रतियो ने पुजा पाठ के बाद पुजारी से करम धरम का ब्रत कथा सुनकर पुजा का समापन किया। कुंआंरी बालाओं ने नदी से टोकरी पर बालु व 9 तरह के अनाज देकर फूल से सजाकर करम देव को निमंत्रण कर करम बालू को घर में स्थापित किया जाता है।

करम पुजा आज रात भर एकादशी तक किया जाएगा। वहीं रात्री को करम अखाड़ा के पास करम नृत्य प्रस्तुत कर रात भर करम राज को जगाने का रिवाज भी निभाया जाएगा । वहीं करम गोप ने बताया कि आज हमारे क्षेत्र में ही नहीं बल्कि पुरे झारखंड में हर्षोल्लास के साथ हम आदिवासियों द्वारा करम पूजा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि करम राजा का कहानी सुनकर पुजा का समापन किया गया। आज रात भर करम गीत और नृत्य का आयोजन कर भगवान करम राजा को खुश किया जाएगा ।

Advertisements




Related posts

सरायकेला:कांड्रा बाजार में मिली 85 वर्षीया वृद्धा सखी वन स्टॉप सेंटर से अपने बेटे के पास पहुंची… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

घटिया जंगल में युवती का पेड़ से लटका मिला शव, पुलिस मामले की जांच में… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

CHANDIL NEWS : 10 दिसम्बर को वृहद रूप से मानेगा पारगना महाल की जयंती समारोह….. | Vananchal 24TV Live

admin