June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोयलांचल जरा हटके झारखण्ड पर्यटन/मनोरंजन/धार्मिक राँची राजनीति सुर्खियां

भू माफियाओं की सूची में आम आदमी का नाम डालने का होगा विरोध ..आरती कुजूर – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

भू माफियाओं की सूची में आम आदमी का नाम डालने का होगा विरोध ..आरती कुजूर – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

रांची : अर्जुन कुमार

Advertisements

नामकुम । झारखंड में अभी विधि व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है,जमीन की लूट के कारण भू माफियाओं ने कई लोगों को सरे राह हत्या कर दी है,इस कारण राज्य सरकार ने सभी थानों को भू माफिया की सूची बनाने का निर्देश दिया,सभी थानों ने ये सूची दिया लेकिन सूची देने में थाना ने भू माफियाओं का नाम छोड़ कर वैसे लोगों का नाम दिया है जिन्होंने अपनी जमीन बचाने के लिए खड़ा हुआ या आम व्यक्ति है,ऐसा ही उदाहरण रांची जिला ग्रामीण खरसीदाग थाना है जिसमे जिन व्यक्तियों की सूची भू माफिया में डाला गया है

उनमें कुछ सरकारी ड्यूटी में रहे व्यक्ति है,कुछ ने अपनी जमीन बचाने के लिए थाने में आवेदन दिया है या फिर कभी उस व्यक्ति ने थाना के गलत कामों के खिलाफ आवाज उठाई l जबकि क्षेत्र में कई भू माफिया हैं जिन्हें थाना जानती है लेकिन उन पर करवाई करने के बजाय उनसे पैसा लेकर नाम छोड़ दिया गया और आम आदमी को भू माफिया बनाकर तड़ीपार करने की तैयारी की जा रही है

ताकि जिस जमीन को बचाने के लिए खड़े है उस जमीन को आसानी से तड़ीपार करने के बाद भू माफिया छीन सके,इस बात की शिकायत लेकर नामकुम से रांची जिला ग्रामीण एसपी और रांची के सांसद संजय सेठ से मिलकर थाना द्वारा प्रताड़ित करने की बात कही एवं जांच करके निर्दोषों को छोड़ने और दोषियों को सूचीबद्ध करने का आग्रह किया,मिलने वालों में आरती कुजूर, अंजली लकड़ा,सीमा देवी,चंदा लकड़ा,सोहराई महली,सुनीता कुमारी,विनीत लकड़ा शामिल थे ।

Advertisements




Related posts

सरायकेला:साप्ताहिक जनता मिलन कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्र से पहुंचे दर्जनों लोग; योजना सम्बन्धित प्राप्त आवेदन का ऑन द स्पॉट हुआ निष्पादन; अन्य आवेदनों पर नियमानुसार कार्रवाई हेतू सम्बन्धित पदाधिकारी दिए आवश्यक दिशा निर्देश… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

श्री श्री राधा कृष्णा मंदिर में हो रहे महायज्ञ के अंतिम दिन रात्रि जागरण का किया गया आयोजन, पूरा भक्तिमय हुआ छत्तर मांडू… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

Saraikela झारखंड आंदोलनकारी सम्मान समिति ने 1820 के शहीदों को दी श्रद्धांजलि…

admin