June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान जरा हटके झारखण्ड राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

गणेश पूजा के उपलक्ष्य में हुआ रंगारंग कार्यक्रम, भाजपा नेता विनोद राय ने किया उद्घाटन… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

गणेश पूजा के उपलक्ष्य में हुआ रंगारंग कार्यक्रम, भाजपा नेता विनोद राय ने किया उद्घाटन… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

चांडिल (विद्युत महतो) चांडिल अनुमंडल के कुकड़ु प्रखंड क्षेत्र के कुदा में श्री श्री गणेश पूजा सार्वजनिक समिति कुदा द्वारा सात दिवसीय गणेश मेला का आयोजन किया गया। मेला में कई रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वहीं पुरूलिया मानभूम आर्केस्ट्रा धमाका का उद्घाटन भाजपा नेता विनोद राय ने सांसद प्रतिनिधि विश्वनाथ उरांव, थाना प्रभारी चित्ररंजन कुमार , विकास ठाकुर आदि ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। वहीं मेला में कुंदन कुमार,कणिका कर्म कार,राजा मुखर्जी एवं पुरूलिया मानभूम आर्केस्ट्रा धमाका के कलाकारों ने एक से बढ़कर एक डांस पर लोगों का जमकर मनोरंजन कराया। मेला में कुरमाली झुमर ,भजन संध्या का भी आयोजन किया गया। वहीं मीना बाजार का भी लोगों ने जमकर लुत्फ उठाया ।

Advertisements

रविवार को मेला का समापन किया गया। वहीं भाजपा नेता विनोद राय ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सुदुरवर्ती गांव में इस तरह का विशाल आयोजन सभी के लिए अनुकरणीय है। उन्होंने कहा कि पूजा पाठ से जहां मन को संतोष मिलता है, भावना में सुधार होता है, वहीं मेला में सांस्कृतिक कार्यक्रम से लोगों का मनोरंजन होता है। उन्होंने कहा कि हमारे परम्परा को बचाए रखने के लिए कुदा के ग्रामीणों द्वारा इतना बड़ा आयोजन करना गांव का एकता को दर्शाता है।

वहीं थाना प्रभारी चित्ररंजन कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि इतना बड़ा आयोजन में क्षेत्र के लोगों ने जो शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग किया यह काबिले तारीफ है। उन्होंने कहा कि तिरूलडीह थाना क्षेत्र में लोगों का अच्छा सहयोग मिल रहा है। उन्होंने कहा कि हर समाजिक व धार्मिक कार्यक्रम भाईचारा व सद्भावना के किया जाना चाहिए।

Advertisements




Related posts

मुश्किल से 120 का आँकड़ा पार कर पाई बीमा योजना-प्रीतम भाटिया… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत नगर परिषद दुमका के कर्मचारी छात्र ,छात्रा एवं ब्रांड एंबेसडर ने श्रमदान कर दुमका नागरिकों को स्वच्छता के लिए प्रेरित किया… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

अखिल झारखंड श्रमिक संघ के टाटा स्टील लॉन्ग प्रोडक्ट्स यूनियन का चुनाव सम्पन्न, रामचंद्र सहीस बने अध्यक्ष… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin