October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Ranchi news जरा हटके झारखण्ड राजनीति राज्य

Ranchi news रायपुर में झारखंड के मंत्री-विधायक ले रहे स्पा और स्वीमिंग पूल का मजा, रिजॉर्ट में किया गया है आलीशान इंतजाम… | Vananchal 24TV Live

Ranchi news रायपुर में झारखंड के मंत्री-विधायक ले रहे स्पा और स्वीमिंग पूल का मजा, रिजॉर्ट में किया गया है आलीशान इंतजाम… | Vananchal 24TV Live
Spread the love

रायपुर में झारखंड के मंत्री-विधायक ले रहे स्पा और स्वीमिंग पूल का मजा, रिजॉर्ट में किया गया है आलीशान इंतजाम…

रांची- झारखंड के सियासी तापमान से देश में भी तपिश बढ़ गई है, हर किसी की नजर महागठबंधन के विधायक और मंत्री पर है । इधर झारखंड की जनता की चिंता से बेपरवाह महागठबंधन के विधायक-मंत्री जमकर रिजॉर्ट पॉलिटिक्स का मजा ले रहे हैं. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में विधायकों और मंत्रियों के लिये आलीशान इंतजाम किया गया है. हर तरह के तनाव –थकान से दूर ये विधायक और मंत्री भी 7 स्टॉर रिजॉर्ट में स्पा का मजा ले रहे हैं, जमकर स्वीमिंग पूल का आनंद उठाया जा रहा है । हालांकि, मीडिया को रिजॉर्ट के करीब फटकने भी नहीं दिया जा रहा है । मीडियावाले करीब डेढ़ किमी दूर ही खबर जुटने में मश्शकत कर रहे हैं।

Advertisements

इससे पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन महागठबंधन में किसी तरह का संकट न हो इसके लिए तमाम उपाय कर रहे हैं । रायपुर जाने से पहले सभी विधायकों को बस से पिकनिक मनाने ले जाया गया और अब 32 विधायकों को विमान से छत्तीसगढ़ पहुंचा दिया गया है. यहां विधायक मेफेयर रिजॉर्ट में ठहरे हुए हैं. ये लोग कितने दिन रुकेंगे अभी यह साफ नहीं हो पाया । जानकारी के मुताबिक रिजॉर्ट में कांग्रेस से 12, JMM के 19 और राजद के 1 विधायक शामिल हैं.

Advertisements

Advertisements




Related posts

दो दिवसीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता 2023 24 के जिला स्तरीय प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

युवा कांग्रेस ने जयंती पर भगवान बिरसा मुंडा को किया नमन . . . – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

श्री श्याम वार्षिक महोत्सव 15 को; भव्य निशान एवं शोभायात्रा के साथ होगी भजन प्रवाह… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin