June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान जरा हटके झारखण्ड राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

झारखंड ड्राइवर महासंघ के सम्मेलन में राज्य इकाई का हुआ गठन; विष्णु कुमार यादव बने राज्य सभापति… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

झारखंड ड्राइवर महासंघ के सम्मेलन में राज्य इकाई का हुआ गठन; विष्णु कुमार यादव बने राज्य सभापति… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

सरायकेलाः संजय मिश्रा

Advertisements

सरायकेला: सरायकेला-खरसावां जिला मुख्यालय स्थित भगवान बिरसा मुंडा स्टेडियम में रविवार को झारखंड ड्राइवर महासंघ का सम्मेलन संपन्न हुआ। जिसमे पूरे झारखंड के सभी 24 जिलों के 150 से अधिक ड्राइवर सम्मेलन में शामिल हुए। सम्मेलन में विभिन्न जिलों से पहुंचे ड्राइवरों ने अपनी समस्याओं को रखते हुए संगठित व एकजुट होकर सरकार तक अपनी मांगों को पहुंचाने की बात कही। कहा कि ड्राइवर समाज की धुरी है। और बगैर ड्राइवर के समाज के विकास की कल्पना मुमकिन नहीं है। इसलिये ड्राइवरों के समस्याओं का समाधान होना चाहिए।

सम्मेलन में ड्राइवर महासंघ द्वारा मांगो को लेकर बनाई गई रणनीति :-

सम्मलेन में ड्राइवर समाज को जन आक्रोश से बचाने, स्वतंत्र कानून बनाने, प्रत्येक 100 किमी के अंतराल पर वाहनों की पार्किग की व्यवस्था के साथ-साथ ड्राइवर के आराम के लिए रेस्ट रूम और शौचालय की व्यवस्था करने, 55 वर्ष पूरे होने पर पेंशन की व्यवस्था, दुर्घटना में मृत होने वाले ड्राइवर को 20 लाख का बीमा भुगतान, विकलांग होने पर 10 लाख का बीमा भुगतान, 5 लाख चिकित्सीय बीमा का प्रावधान करने, ड्राइवर आवास योजना के तहत घर निर्माण के लिए 5 लाख देने, ड्राइवर के बच्चों की उच्च शिक्षा का बंदोबस्त करने, प्रशासन द्वारा ड्राइवरों को परेशान न करने समेत 10 सूत्री मांगों पर मंथन किया गया। साथ ही उक्त सभी मांगो को लेकर ड्राइवर महासंघ के प्रतिनिधिमंडल द्वारा राज्य सरकार को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया।

प्रदीप कुमार यादव बने राज्य सभापति,सरायकेला के अनिल महतो बने सचिव :-

झारखंड ड्राइवर महासंघ के सम्मेलन में सर्वसम्मति से राज्य इकाई का गठन किया गया। जिसमे कोडरमा के प्रदीप कुमार यादव को राज्य सभापति व सरायकेला के अनिल महतो को राज्य सचिव बनाया गया। इसके अलावे चतरा के इरफान खान को उपसभापति, साहेबगंज के वकील महतो को उपसचिव, बोकारो के नीलेश महतो को कोषाध्यक्ष, पश्चिमी सिंहभूम के संतोष केशरी को सलाहकार व गिरिडीह के खूबलाल महतो को मीडिया प्रभारी बनाया गया। मौके पर रंजीत चौहान, दुर्गा भूमिज, कार्तिक प्रधान, विश्वनाथ महतो, ओमप्रकाश प्रामाणिक, आनंद महतो, लखन सिंह, सुखदेव कोड़ा, बबलू सिंह, शंकर दास, राजू महतो, मनोरंजन घोष, मो शरीफ अंसारी, विजय सरदार, मंटू सिंह, वकील महतो, चंद्रशेखर महतो, कमला सिंह, गोपीनाथ नायक, गंगाराम नायक, प्रफुल्ल महतो, सुखदेव गोप व सतीश सिंह समेत अन्य उपस्थित रहे।

Advertisements




Related posts

Saraikela : कौन बनेगा करोड़पति हॉट सीट तक पहुंची आदित्यपुर की अंकिता आशी, 2 दिसंबर को सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ केबीसी हॉट सीट पर खेलती हुई नजर आएंगी….

admin

Saraikela News : mmm एक महीने के भीतर दूसरी बार बढ़ी अमूल दूध की कीमत, सुधा दूध की भी बढ़ चुकी है कीमत….. | Vananchal 24TV Live

admin

Chandil क्षेत्रीय ही करे क्षेत्र का प्रतिनिधित्व – डॉ0 अमर कुमार चौधरी – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin