October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोयलांचल जरा हटके झारखण्ड राँची राजनीति सुर्खियां

सीआरसी रांची के द्वारा विश्व सांकेतिक भाषा दिवस का आयोजन ,एक दिवसीय कार्यक्रम मे किया गया लोंगो को जागरूक… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

सीआरसी रांची के द्वारा विश्व सांकेतिक भाषा दिवस का आयोजन ,एक दिवसीय कार्यक्रम मे किया गया लोंगो को जागरूक… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

रांची :अर्जुन कुमार

Advertisements

सीआरसी रांची द्वारा सीआरसी रांची के कॉन्फ्रेंस रूम में विश्व सांकेतिक भाषा दिवस के अवसर पर सांकेतिक भाषा को बढ़ावा देने,इसके महत्व के प्रति जागरूकता पैदा करने व बधिर लोगों के अधिकारों के प्रति समाज को जागरूक करने के लिए एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में विशेष शिक्षा के क्षेत्र में डिप्लोमा कर रहे प्रशिक्षु शिक्षको के साथ ही साथ सीआरसी के कर्मियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
सांकेतिक भाषा विशेषज्ञ श्री ओम दुर्गेश ने वर्चुअल मोड में सांकेतिक भाषा के महत्व को इंगित करते हुए सांकेतिक भाषा की विभिन्न प्रकार की प्रैक्टिस कराई।

इस दौरान प्रशिक्षु एवं अन्य कर्मियों ने बढ़ चढ़कर सांकेतिक भाषा के नए-नए शब्दों का ज्ञान प्राप्त किया तदोपरांत सीआरसी रांची में कार्यरत श्रीमती आरती कुमारी नैदानिक सहायक ने सांकेतिक भाषा के इतिहास तथा बधिर व्यक्तियों के जीवन को आसान बनाने के लिए इसकी महत्ता के बारे में पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के साथ अवगत कराया।

इस कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से पुनर्वास विशेषज्ञों एवं अभिभावको ने वर्चुअल मोड में भी कनेक्ट हुए और इसका लाभ प्राप्त किया
केंद्र में केंद्र में कुमारी आरती, राजेश रंजन, श्री चंद्रकांत बिस्वाल, श्री विजय कुमार भोई, श्री साहब राज, श्री संजय, श्री सद्दाम आदि ने भाग लिया।

Advertisements




Related posts

Saraikela News : राधाकृष्ण मंदिर के पुनरुद्धार के लिए कमेटी का हुआ गठन,  रजतेन्दु रथ बने अध्यक्ष…. | Vananchal 24TV Live

admin

मिरूडीह निवासी गुरुवा मुंडा पर जानलेवा हमला मामले का खुलासा अभियुक्त प्रभु सहाय हंस गिरफ्तार… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

SARAIKELA NEWS :देर रात घटी आगजनी की घटना में पुआल का टाल जलकर हुआ स्वाहा; ₹7000 के नुकसान का अनुमान. . .

admin