October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान क्राइम जरा हटके झारखण्ड पश्चिम सिंहभूम राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

चांडिल:4 महिने का अनाज डीलर द्वारा डकारने का लाभूकों ने लगाया आरोप… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

चांडिल:4 महिने का अनाज डीलर द्वारा डकारने का लाभूकों ने लगाया आरोप… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

चांडिल (विद्युत महतो)

Advertisements

चांडिल अनुमंडल के कुकड़ु प्रखंड क्षेत्र के पारगामा के ग्रामीण लाभूकों ने किशुनडीह गांव निवासी डीलर बलभद्र मुर्मू के खिलाफ 4 महिने का अनाज आपूर्ति नहीं करने का आरोप लगाया है। पारगामा के डीलर शंकर चन्द्र महतो के मृत्यु के बाद किशुनडीह के डीलर बलभद्र मुर्मू को पारगामा के लाभूकों का अनाज आपूर्ति विभाग द्वारा आबंटन किया गया।

लाभूकों ने प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को भी लिखित आवेदन देकर डीलर द्वारा ठप्पा लगाने के बाद अनाज देने में बार बार डीलर के पास चक्कर लगाने के बाद अनाज मिलने का बात बताया गया है। आवेदन में 1 से ढाई किलो प्रति कार्ड अनाज काटकर देने का आरोप लगाया गया है। बताया जा रहा है कि डीलर से कम अनाज देने का शिकायत करने पर डीलर द्वारा गलत व्यवहार भी किया जाता है। वहीं शनिवार को ग्रामीणों ने पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष अशोक साव के उपस्थिति में बैठक कर 4 महिने का अनाज आपूर्ति करने का मांग किया है।

अनाज एक सप्ताह के अंदर आपूर्ति नहीं करने की स्थिति में प्रखंड कार्यालय का घेराव करने का सहमति बनाया गया। वहीं पूर्व जिप उपाध्यक्ष श्री साहू ने कहा कि डीलर के मृत्यु के बाद नये डीलर बलभद्र मुर्मू द्वारा दो महीने का ही अनाज आपूर्ति किया गया है। उन्होंने कहा कि अप्रैल से सितम्बर के अंदर सिर्फ दो महीने का ही अनाज दिया गया है, तो 4 महिने का गरीबों का अनाज कहां गया। उन्होंने कहा कि आपूर्ति पदाधिकारी 4 महिने का अनाज एक सप्ताह के अंदर आपूर्ति नहीं किया गया तो पुरे जन समुह के साथ प्रखंड कार्यालय का घेराव किया जाएगा ।

Advertisements




Related posts

Saraikela News : समान कार्य के लिए समान वेतन देने सहित अन्य मांगों को लेकर महिला गृह रक्षकों ने उपायुक्त कार्यालय के बाहर किया धरना प्रदर्शन… | Vananchal 24TV Live

admin

रामगढ़:जिला नियोजन एवं श्रम अधीक्षक कार्यालय द्वारा किए जा रहे कार्यों की उपायुक्त ने की समीक्षा… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

जिला नियोजनालय सह मॉडल कैरियर सेंटर सरायकेला में आयोजित किया गया रोजगार शिविर, 149 अभ्यर्थियों को किया गया शॉर्टलिस्ट… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin