August 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान जरा हटके झारखण्ड पश्चिम सिंहभूम राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां स्वास्थ्य

सचिन महतो… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

सचिन महतो… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

चिलगु प्रधान कार्यालय में शताब्दी जयंती पर आयोजित हुई श्रद्धांजलि सभा…

चांडिल:कल्याण पात्रा

Advertisements

चांडिल प्रखंड के चिलगु प्रधान कार्यालय में आजसू पार्टी की ओर से झारखंड आंदोलन के अगुआ स्वर्गीय बिनोद बिहारी महतो की शताब्दी जयंती मनाई गई। इस अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया था। ईचागढ़ विधानसभा समेत सरायकेला – खरसावां के जिले से आए दिन आजसू नेताओं व कार्यकर्ताओं ने बिनोद बिहारी महतो के चित्र पर श्रद्धांजलि दी। वहीं, बिनोद बिहार महतो अमर रहें के नारे लगाए गए। तत्पश्चात आयोजित श्रद्धांजलि सभा को आजसू नेताओं ने बारी बारी से संबोधित किया।

 

श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सचिन महतो ने कहा कि आजसू पार्टी बिनोद बाबू के शताब्दी जयंती के अवसर पर पूरे राज्य में 100 जगहों पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि बिनोद बाबू के सपनों का झारखंड बनाने के लिए आजसू पार्टी निरंतर संघर्ष कर रही हैं। अलग झारखंड आंदोलन से लेकर अबतक आजसू का संघर्ष जारी है। सचिन महतो ने कहा कि बिनोद बाबू ने सामाजिक न्याय और एकता के उद्देश्य से अलग झारखंड आंदोलन की नींव रखी थी लेकिन अलग राज्य बनने के बाद भी सामाजिक न्याय की स्थापना नहीं हो पाया है। आज भी गरीब और कमजोर तबके के जातियों को उनका हक – अधिकार नहीं मिला है। संवैधानिक अधिकार की मांग करने वाले विभिन्न समाज के लोगों को सत्ता के इशारे से प्रताड़ित किया जा रहा है।

इस अवसर पर श्रद्धांजलि सभा को नीमडीह जिला परिषद सदस्य असित सिंह पात्र, सत्यनारायण महतो, गुरूपद सोरेन, देवराज महतो, अमला मुर्मू, बासुदेव प्रमाणिक, प्रखंड अध्यक्ष दुर्योधन गोप, अरुण महतो, गोपेश महतो, नंदन कुंज पात्र, रामप्रसाद महतो, जीतू महतो, प्रवीण महतो, माधव सिंह मुंडा, नवीन महतो, कमला कांत दास, कालू अंसारी, दिलीप प्रमाणिक, रेणुका पुराण, रेखा प्रमाणिक, प्रदीप गिरी, संजय प्रमाणिक, प्रेम पोद्दार, शरत चंद्र महतो, निर्मल दास, शिव प्रसाद महतो, गौतम प्रमाणिक, रहिन सिंह, शंकर सिंह, सुखदेव माहली, रेघु गोप, राहुल महतो आदि मौजूद थे।

Advertisements




Related posts

टाइगर जयराम महतो की रिहाई को लेकर कांड्रा मोड़ को सैकड़ों की संख्या में झारखंडी खतियानी भाषा संघर्ष समिति के लोगों ने जाम … – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

कहा कि 109 दिनों की अनिश्चित धरना प्रर्दशन पर भी सरकार ने अपना विचार नहीं बदली, हमारी 10 सूत्री मांगो पर सरकार को विचार होगा… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

Lohardaga News : छठ व्रतियों के लिए जय श्रीराम समिति के द्वारा निशुल्क गेहूं का हुआ वितरण…. | Vananchal 24TV Live

admin