October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान क्राइम जरा हटके झारखण्ड पश्चिम सिंहभूम सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

सरायकेला:पश्चिम सिंहभूम जिले के गोइलकेरा थाना क्षेत्र में दहशत… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

सरायकेला:पश्चिम सिंहभूम जिले के गोइलकेरा थाना क्षेत्र में दहशत… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

सरायकेला:नवीन प्रधान 

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

पश्चिम सिंहभूम जिले के नक्सल प्रभावित गोइलकेरा थाना क्षेत्र में एक और हत्या से पूरे क्षेत्र में दहशत है। लगातार चार दिनों में यह चौथी हत्या है। हालांकि यह नक्सली घटना है या नहीं अभी तक साफ नहीं हुआ है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार गोइलकेरा थाना अंतर्गत
बिला गांव के बुरुसाई टोला जाने वाले रास्ते पर एक 30 वर्ष युवक का मंगलवार की रात पत्थर से कूच कर हत्या कर दी गई। यह लगातार चौथे दिन जिले के नक्सल प्रभावित इलाके में हत्या की गई है। बुधवार की सुबह स्थानीय ग्रामीणों ने शव को देखा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी। इस घटना के बाद से पूरे जिले में दहशत है।

Advertisements

समाचार लिखे जाने तक इस व्यक्ति की पहचान नहीं हो पायी है लेकिन जिस तरह हत्या हुई है उसे नक्सली घटना से इंकार भी नहीं किया जा सकता है। मृतक के शरीर पर डंडे का चोट का निशान साफ दिखाई दे रहा है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि उसकी पहले अपहरण किया गया और उसके बाद उसकी जम कर पिटाई कर उसकी हत्या कर दी गई है।

बरहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है। इस संबंध में पश्चिमी सिंहभूम जिला के एसपी आशुतोष शेखर ने बताया कि एक व्यक्ति की हत्या हुई है पुलिस इसकी जांच कर रही है। हालांकि घटनास्थल से नक्सली पर्चा बरामद नहीं हुआ है। समाचार लिखे जाने तक उसकी पहचान नहीं हो पाया है।

Advertisements




Related posts

झारखंड आंदोलनकारी मंच ने जयंती पर भगवान बिरसा मुंडा को किया नमन . . . – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

शौर्य जागरण यात्रा की स्वागत हेतु विभिन्न हिन्दू संगठनों ने की बैठक, चार अक्तूबर को यात्रा का चांडिल पहुंचने पर होगा भव्य स्वागत… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

शून्यकाल में विधायक सविता महतो ने कपाली नप में वार्षिक बजट बढ़ाने व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का मामला विधानसभा में उठाया…

admin