June 9, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
condition critical News referred to Ranchi RIMS Saraikela: Bullet fired in Adityapur hit the youth in the left eye Superintendent of Police said arrest will be made soon... कोल्हान क्राइम झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

Saraikela : आदित्यपुर में चली गोली युवक को बाएं आंख में फंसी, रांची रिम्स किया गया रेफर स्थिति गंभीर,पुलिस अधीक्षक ने कहा शीघ्र होगी गिरफ्तारी…

Saraikela : आदित्यपुर में चली गोली युवक को बाएं आंख में फंसी, रांची रिम्स किया गया रेफर स्थिति गंभीर,पुलिस अधीक्षक ने कहा शीघ्र होगी गिरफ्तारी…
Spread the love

आदित्यपुर में चली गोली युवक को बाएं आंख में फंसी, रांची रिम्स किया गया रेफर स्थिति गंभीर,पुलिस अधीक्षक ने कहा शीघ्र होगी गिरफ्तारी…

आदित्यपुर ; ए के मिश्र : सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना अंतर्गत विद्युतनगर में शाम ढलते ही अपराधियों ने एक मजदूर को गोली मार कर घायल कर दिया है। जिससे स्थिति काफी क्रिटिकल और गंभीर बनी हुई है। प्राप्त जानकारी अनुसार घायल का नाम बांगो बताया जा रहा है ।स्थानीय लोगों के अनुसार इसकी सूचना 100 डायल पर पुलिस को दी गई।सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और आनन-फानन में घायल को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया। गोली युवक के बाएं आंख में फंसी हुई है।उसे बेहतर इलाज के लिए रांची के रिम्स रेफर किया गया है। फिलहाल स्थित गंभीर बताई जा रही है किसने और किन कारणों से गोली चलाई है अभी इस बारे में कुछ पता नहीं चल पाया है। परंतु प्राप्त जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले जेल से छूटे अपराधियों द्वारा गोली मारी गई है। पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने संवाददाता को बताया कि टीम गठित कर दी गई है। शीघ्र ही अपराधियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

Related posts

रामनगर के सीमा गांव में किया 25 केबीए का ट्रांसफार्मर का उद्घाटन… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

जमशेदपुरः25 विद्यार्थियों को दिया गया प्रशिक्षण…

admin

Saraikela News : 12 घंटों तक गुल रही बिजली; अंधेरे में कटी नगर पंचायत निवासियों की रात; आक्रोशित लोगों ने नपं के नेतृत्व में कार्यालय में जड़ा ताला; वार्ता के बाद खुला कार्यालय का ताला….. | Vananchal 24TV Live

admin