June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Congratulatory message given by the Principal on being successful in the State Olympiad. News कोल्हान झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

SARAIKELA NEWS : स्टेट ओलंपियाड में सफल होने पर प्रधानाचार्य द्वारा दिया गया बधाई संदेश . . .

SARAIKELA NEWS : स्टेट ओलंपियाड में सफल होने पर प्रधानाचार्य द्वारा दिया गया बधाई संदेश . . .
Spread the love

स्टेट ओलंपियाड में सफल होने पर प्रधानाचार्य द्वारा दिया गया बधाई संदेश . . .

सरायकेला। सरस्वती शिशु मंदिर उच्च विद्यालय सरायकेला की कक्षा नौवीं की छात्रा दीपिका सिंह को स्टेट ओलंपियाड में सफलता प्राप्त करने पर विद्यालय के शांतिकुंज में प्रधानाचार्य पार्थसारथी आचार्य द्वारा बधाई दी गई। कुछ दिन पहले इस सफलता के लिए दीपिका सिंह को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एक लैपटॉप और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए थे। जो किसी भी विद्यार्थी के लिए बहुत ही गौरव की बात है। इसी सम्मान के सिलसिले में एक सम्मान समारोह में विद्यालय के प्रधानाचार्य ने उन्हें बधाई दी। अपने बधाई संदेश में उन्होंने कहा कि दीपिका सिंह ने पूरे राज्य में विद्यालय का नाम रोशन किया है, इसके लिए दीपिका के साथ पूरे विद्यालय को बहुत-बहुत बधाई। उन्होंने कहा कि परिश्रम कभी बेकार नहीं जाता है। आज दीपिका सिंह ने अपने मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया है। सभी बच्चों को उस से प्रेरणा लेनी चाहिए और जीवन में परिश्रम कर अपना उच्चतम लक्ष्य हासिल करनी चाहिए। उप प्रधानाचार्य तुषार कांत पति ने दीपिका सिंह को बधाई देते हुए कहा कि यह मुकाम किसी भी विद्यार्थी के भविष्य में आगे बढ़ने के लिए एक सुनहरा मौका हो सकता है। इससे नई प्रेरणा और नई ऊर्जा मिलती है। सभी छात्र छात्रा इससे सीख लेकर और भी अच्छा करने की कोशिश करें और अपने माता-पिता और विद्यालय का नाम रोशन करें। इस अवसर पर सभी शिक्षक शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Related posts

RAJNAGAR NEWS : बड़ासिजुलता में विधुतीकरण समस्या को लेकर गणेश महाली ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

admin

सरायकेला : जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आकाशवाणी चौक पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का पुतला दहन किया गया…

admin

SARAIKELA NEWS : उत्क्रमित उच्च विद्यालय बुरुडीह में हुआ आईसीटी लैब का उद्घाटन…

admin