October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान क्राइम जरा हटके झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

सरायकेला:सड़क दुर्घटना में घायल हुए 20 वर्षीय पिकेश्वर की इलाज के दौरान हुई मौत; शोक की लहर…

सरायकेला:सड़क दुर्घटना में घायल हुए 20 वर्षीय पिकेश्वर की इलाज के दौरान हुई मौत; शोक की लहर…
Spread the love

सड़क दुर्घटना में घायल हुए 20 वर्षीय पिकेश्वर की इलाज के दौरान हुई मौत; शोक की लहर…

सरायकेला:संजय मिश्रा

सरायकेला। बीते गुरुवार को सड़क दुर्घटना में घायल हुए दिग्गी लखीमपुर निवासी 20 वर्षीय पिकेश्वर नाथ की रांची रिम्स में इलाज के दौरान मौत हो गई। जिसके बाद गांव सहित साथी परिजनों में शोक की लहर छा गई है। बताया गया कि बीते गुरुवार की रात्रि अपने बाइक से घर वापस लौटने के क्रम में सरायकेला थाना अंतर्गत सरायकेला-राजनगर मुख्य मार्ग पर नोरोडीह ससान के तीखे मोड़ पर पिकेश्वर नाथ की बाइक स्किड कर गिर गई।

जिसमें गंभीर रूप से घायल हुए पिकेश्वर को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां से उसे जमशेदपुर के लिए रेफर कर दिया गया। जमशेदपुर की टीएमएच में इलाज के बाद उसे रांची के रिम्स के लिए रेफर कर दिया गया था। जहां इलाज के दौरान शनिवार की सुबह पिकेश्वर की मौत हो गई। बताया गया कि काफी मिलनसार और हंसमुख प्रकृति का मृतक पिकेश्वर उसके पिता के निधन के बाद घर का एकमात्र कमाने वाला और घर चलाने वाला था।

Related posts

आदित्यपुर :हरियाली पूजा पर पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

पीएम मोदी ने मन की बात में अंगदान करने वाली स्वर्गीय स्नेहलता चौधरी और उनके पति रमन चौधरी को किया नमन; बेटे से बात करते हुए कहा….. – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

Ranchi : एक और केंद्रीय एजेंसी के झारखंड में एंट्री से नेताओं अफसरों में खलबली, खंगाल रही है रिकॉर्ड….. | Vananchal 24TV Live

admin