June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान जरा हटके झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

Chandil News : तिरूलडीह थाना परिसर को हरियाली बनाने वाले एएसआई ने उन्नत कृषि का सीखा रहे गुर…. | Vananchal 24TV Live

Chandil News : तिरूलडीह थाना परिसर को हरियाली बनाने वाले एएसआई ने उन्नत कृषि का सीखा रहे गुर…. | Vananchal 24TV Live
Spread the love

चांडिल (विद्युत महतो) चांडिल अनुमंडल के कुकड़ु प्रखंड क्षेत्र के तिरूलडीह थाना के एएसआई रंजीत प्रसाद थाना का ड्यूटी के साथ ही थाना परिसर में दो सालों से सब्जी खेती कर जहां बंजर भूमि में सोना उगला रहे हैं, वहीं क्षेत्र के ओलंपिक, साइकिलिंग, ग्रेपलिंग कुस्ती आदि का प्रशिक्षण ले रहे बच्चों को भी उन्नत खेती करने का गुर सीखा रहे हैं। तिरूलडीह थाना क्षेत्र के कुदा स्कूल मैदान में विभिन्न खेलों का अभ्यास करने वाले बच्चों को एएसआई रंजीत प्रसाद जैविक खेती के विभिन्न तौर तरीकों का जानकारी दे रहे हैं। बता दूं कि तिरूलडीह थाना में पदस्थापित एएसआई रंजीत प्रसाद तिरूलडीह थाना परिसर के कई एकड़ बंजर जमीन को मिट्टी, गोबर, सड़े पत्ते, पुआल आदि डालकर जमीन को खेती के योग्य बनाकर दो बर्षो से लगातार आलु, गोभी, मिर्ची , बैंगन, टमाटर आदि कई किस्म के सब्जी खेती उगाकर एक मिशाल पेश कर रहे हैं। क्षेत्र के किसानों को भी समय समय पर जागरूक कर कृषि कार्य के लिए प्रोत्साहित करते हैं। थाना प्रभारी रितेश कुमार भी इस कार्य में बढ़ चढ़कर एएसआई को सहयोग कर रहे हैं। वहीं एएसआई श्री प्रसाद बताते हैं कि अपने थाना के कार्य से जब भी समय मिलता है तो, बचे समय का सदुपयोग कर खेती कार्य में समय लगाते हैं। उन्होंने कहा कि सुबह उठकर ही खेतों में पटवन व कर पतवार का साफ सफाई नियमित में रूप से करते हैं। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में उन्नत खेती का काफी अच्छा संभावना है। उन्होंने कहा कि नये जेनरेशन खेती से भाग रहे हैं, जिससे बच्चों को भी कृषि कार्य का जानकारी देने के साथ ही कृषि के लिए प्रेरित किया जा रहा है ।

Advertisements

Advertisements




Related posts

हाहे – राहे पथ मजबूतीकरण व चौड़ीकरण का खिजरी विधायक राजेश कच्छप ने किया शिलान्यास…

admin

SARAIKELA NEWS : नृत्य उत्सव में बतौर निर्णायक सम्मानित किए गए सरायकेला के गुरु तपन कुमार पटनायक…

admin

सरायकेला:डीएसडब्ल्यूओ ने विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin