August 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान जरा हटके झारखण्ड राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

सरायकेला:अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत जिला स्तरीय समिति की हुई बैठक… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

सरायकेला:अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत जिला स्तरीय समिति की हुई बैठक… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

सरायकेला:संजय मिश्रा

Advertisements

Advertisements

सरायकेला। जिला समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला की अध्यक्षता में अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत जिला स्तरीय समिति की बैठक आहूत की गई। बैठक में उपायुक्त के साथ पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार, जिला कल्याण पदाधिकारी लक्ष्मण हरिजन तथा सांसद एवं विधायक प्रतिनिधि एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत कुल छः मामलों पर बिंदुवार चर्चा क़र समिति सदस्यों के सर्वसहमति से पीड़ितों को प्रथम किस्त के रूप में 25% अनुदान राशि का भुगतान करने तथा पोस्ट मैट्रिक 2022-23 के लिए 4025 छात्रों के स्वीकृति पर सर्वसम्मति से निर्णय लिया।

इस दौरान उपायुक्त ने कल्याण विभाग अंतर्गत संचालित (CMEGP) मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के कार्य प्रगति का समीक्षा करते हुए प्राप्त आवेदनों के विरुद्ध में लंबित मामलों का नियमानुसार निष्पादन सुनिश्चित करने तथा सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को प्रखंड स्तर पर विशेष अभियान चलाकर नए आवेदन जनरेट कर अधिक से अधिक इच्छुक लोगों को स्वरोजगार से जुड़ने हेतु योजना के लाभ प्रदान करने के निर्देश दिए।

Advertisements




Related posts

Saraikela वसुधैव कुटुंबकम थीम के साथ जिला स्तरीय पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम का हुआ आयोजन… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

Ranchi टाटीसिलवे में चालक को बेरहमी से पीटा…

admin

मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत हुआ मिट्टी संग्रह, बेरासी-सिरुम शक्ति केंद्र के बूथों में अमृत वाटिका निर्माण कार्य के लिए बुथो के हर घर से मिट्टी का संग्रह किया गया… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin