June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान चुनाव झारखण्ड राजनीति रामगढ़ सुर्खियां

सांसद जयंत सिन्हा ने हज़ारीबाग में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ की टिफिन पर चर्चा, हज़ारीबाग व रामगढ़ में ऐतिहासिक रहा महाजनसंपर्क अभियान, जनता कह रही है, मोदी हैं तो मुमकिन है. – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

सांसद जयंत सिन्हा ने हज़ारीबाग में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ की टिफिन पर चर्चा, हज़ारीबाग व रामगढ़ में ऐतिहासिक रहा महाजनसंपर्क अभियान, जनता कह रही है, मोदी हैं तो मुमकिन है. – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

रामगढ़ ब्यूरो: इन्द्रजीत कुमार

Advertisements

Advertisements

सांसद हज़ारीबाग सह अध्यक्ष वित्त सम्बन्धी संसदीय स्थायी समिति जयंत सिन्हा ने 16 जुलाई को हज़ारीबाग के डेमोटांड स्थित अपने आवास पर हज़ारीबाग व रामगढ़ के वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ टिफ़िन पर चर्चा की गई। इसी कार्यक्रम में सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। इस अवसर पर विभिन्न संगठनात्मक व विकास कार्यों पर संवाद हुआ। हम सभी अवगत हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के ऐतिहासिक 9 वर्ष पूरे हो गए। इसके उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा देश भर में महाजनसंपर्क अभियान चलाया गया। हज़ारीबाग लोकसभा में भी विराट स्तर पर महा जनसम्पर्क अभियान चलाया गया, जिसमें जयंत सिन्हा के नेतृत्व में हज़ारों कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की गई। इसी अभियान के तहत हज़ारीबाग संसदीय क्षेत्र के कोने-कोने में मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया गया। विकास तीर्थ, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स मीट, लाभार्थी सम्मेलन, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ टिफ़िन पर भोजन व परिचर्चा, डोर टू डोर जनसम्पर्क, विशाल जनसभा, योग दिवस, संयुक्त मोर्चा सम्मलेन व व्यापारी सम्मलेन समेत विभिन्न कार्यक्रम क्षेत्र भर में आयोजित किये गए। जयंत सिन्हा ने हज़ारीबाग व रामगढ़ में कई दिनों तक डोर टू डोर जनसम्पर्क किया। उन्होंने लोगों को मोदी सरकार की उपलब्धियों व विकास कार्यों के बारे में जानकारी दी गई। मोदी के नेतृत्व में पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक विकासशील योजनाओं का लाभ पहुँच रहा है।

हज़ारीबाग लोकसभा के सुदूरवर्ती इलाकों तक लोग बुनियादी सुविधाओं का लाभ ले रहे हैं। हज़ारीबाग व रामगढ़ में जयंत सिन्हा जी व भाजपा कार्यकर्ताओं को जनता का भरपूर स्नेह व आशीर्वाद मिला। लोग मोदी सरकार द्वारा किये जा रहे कार्यों से बेहद खुश व संतुष्ट हैं। जयंत सिन्हा ने जनसम्पर्क अभियान के दौरान हज़ारों लोगों को सीधा मोदी जी के साथ जोड़ा। भाजपा द्वारा चलाये गए कार्यक्रम के तहत उन्होंने क्षेत्रवासियों से 9090902024 पर मिस्ड कॉल करवाई और उन्हें जनसम्पर्क से जनसमर्थन अभियान का हिस्सा बनाया। जनता द्वारा भाजपा को दिया जा रहा स्नेह 2024 का परिणाम बता रहा है।

मोदी जी के नेतृत्व में पुनः मोदी सरकार प्रचंड बहुमत के साथ विजयी होने जा रही है। जयंत सिन्हा ने कहा कि आज मोदी की जो लोकप्रियता है, उसे देश में कोई भी हिला नहीं सकता है। उनके नेतृत्व में नए भारत का निर्माण हो रहा है। मोदी सरकार ने गरीब कल्याण के साथ हर क्षेत्र की प्रगति को बढ़ावा दिया है। आज भारत विकास के नए आयाम गढ़ रहा है। मोदी सरकार ने 9 वर्षों में विकास व जनसेवा के जो कार्य किए हैं, वो अतुलनीय हैं। इन कार्यों को हम अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा रहे हैं। हज़ारीबाग लोकसभा तेजी से प्रगति की ओर अग्रसर है। देश भर में जनता कह रही है ‘मोदी जी हैं तो मुमकिन है’। महा जनसम्पर्क अभियान में जनता ने हमें जो स्नेह दिया है, उसे देखकर अत्यंत प्रसन्न हूँ। मुझे पूर्ण विश्वास है कि केंद्र व झारखण्ड में 2024 में मोदी के नेतृत्व वाली सरकार बनने जा रही है।

Advertisements




Related posts

अमृत वाटिका के लिए हर घर की मिट्टी संग्रह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऐतिहासिक निर्णय : डॉ आशा लकड़ा

admin

असमाजिक तत्वों ने धर्मिक झाण्डा जलाया, हँसडीहा पुलिस ने कड़ी कार्रवाही की दिया अश्वासन… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

सरायकेला:भव्य कलश यात्रा के साथ हुई श्री श्री दुर्गा पूजा समिति मां भवानी यूथ क्लब में नवरात्रि प्रतिपदा कलश स्थापना… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin