June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान क्राइम खेल झारखण्ड राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

खरसावां में हुई ग्रामीण तथा स्वदेशी जनजातीय प्रतियोगिता, गुलेल, मटका व भार दौड़, रस्सा कसी में प्रतिभाओ ने लिया भाग, जनजातीय खेल हमारी संस्कृति की पहचान है-बीडीओ – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

खरसावां में हुई ग्रामीण तथा स्वदेशी जनजातीय प्रतियोगिता, गुलेल, मटका व भार दौड़, रस्सा कसी में प्रतिभाओ ने लिया भाग, जनजातीय खेल हमारी संस्कृति की पहचान है-बीडीओ – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

खरसावां : पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग झारखंड के सौजन्य से सरायकेला खरसावां जिला प्रशासन द्वारा आयोजित ग्रामीण तथा स्वदेशी जनजातीय खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी गौतम कुमार ने दीप प्रज्जलीप एवं झंडा दिखाकर किया। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए श्री कुमार ने कहा कि सरकार ने विलुप्त होती खेल प्रतियोगिताओं को पुनर्जीवित करने का प्रयास किया है। ग्रामीण तथा स्वदेशी जनजातीय खेल हमारी संस्कृति की पहचान है। सरकार की इस पहल की सराहना करते हुए उन्होंने गुलेल चलाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होने कहा कि हमारी संस्कृति एवं परंपराएं गौरवमई रही हैं। इस वर्ष सरकार ने उन खेलों को पुनः सक्रिय करने का निर्णय लिया है जो लगभग विलुप्त हो चुकी है।

Advertisements

Advertisements

इन खेलों में जहां मनोरंजन है वहीं इनमें देश की आत्मा बसती हैं। व्यक्ति के कौशल विकास को प्रभावित करने में इन खेलों में पूर्ण क्षमता है। जबकि जिला खेल पदाधिकारी अमित कुमार ने कहा कि हमारे पारंपरिक खेल में न केवल मनोरंजन तत्व हैं बल्कि प्राचीन युग में इस क्षेत्र में हमें महारत हासिल था। उन्होंने प्राचीन खेलो की सराहना करते हुए कहा कि प्राचीन युग में खेले जाने वाले यह खेल जनता की आत्मा में बसी हुई थी। खरसावां अर्जुना स्टेडियम में आयोजित इस प्रतियोगिता के अंतर्गत गुलेल, भारा दौड़, मटका दौड़, गेड़ी दौड़ जबकि आर्चरी अकादेमी दुगनी में पारंपरिक तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में अन्य अतिथियों के रूप में खरसावां थाना प्रभारी पिंटू महथा, राजकीय उच्च विद्यालय की प्राचार्य मंजू हेंब्रम, ब्लू बेल्स स्कूल के प्राचार्य डोमिनिक, राज मध्य विद्यालय के प्राचार्य मजीद खान, कन्या मध्य विद्यालय के प्राचार्य उमा कुमारी, डीएसए के उपाध्यक्ष उमेश सिंहदेव, डीएसए सचिव मोहम्मद दिलदार, पिनाकी रंजन, प्रशिक्षक बलराम महतो, संजय सुंडी सहित कई लोग उपस्थित थे।

भार दौड़ पुरुष वर्ग में मनोज लोहार, महिला वर्ग में आरती उरांव प्रथम :

खरसावां अर्जुना स्टेडियम में आयोजित स्वदेशी जनजातीय खेल प्रतियोगिता के विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं का परिणाम इस तरह रहा। भार दौड़ के पुरुष वर्ग में मनोज लोहार प्रथम जबकि कार्तिक कालिंदी द्वितीय, महिला वर्ग में आरती उरांव प्रथम तथा गीता उरांव द्वितीय, मटका दौड़ के पुरुष वर्ग में गुरुचरण सरदार प्रथम तथा माइकल हेसा पूर्ति द्वितीय, महिला वर्ग में सीता मांझी प्रथम जबकि अंजली उरांव द्वितीय, गुलेल के पुरुष वर्ग में रोहित उरांव तथा मलिंगा होनाहागा जबकि महिला वर्ग में अंजलि उरांव एवं प्रीति नायक प्रथम एवं द्वितीय स्थान पर रहे। गेड़ी दौड़ के पुरुष वर्ग में माइकल हेसा एवं सोमा मुंडा जबकि महिला वर्ग में मनीषा सोय एवं आरती उरांव ने प्रथम दो स्थान हासिल किया।

Advertisements




Related posts

नरेंद्र मोदी विचार मंच के जमशेदपुर महानगर का नितेश सिंह को जिला अघ्यक्ष बने… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

रामगढ़ विधानसभा का विकास पहली प्राथमिकता सुनीता चौधरी. 12 लाख की लागत से बनने वाली चाहरदीवारी  निर्माण का  किया शिलान्यास …. – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

झारखण्ड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग झारखण्ड सरकार के सदस्यों द्वारा सरायकेला परिसदन में किया गया समीक्षा बैठक . . . – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin