June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान चुनाव झारखण्ड पर्यटन/मनोरंजन/धार्मिक राजनीति रामगढ़ सुर्खियां

कुंटू बाबू ने किया संपर्क से समर्थन,प्रबुद्धजनों को अंगवस्त्र और पत्रक देकर किया सम्मानित – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

कुंटू बाबू ने किया संपर्क से समर्थन,प्रबुद्धजनों को अंगवस्त्र और पत्रक देकर किया सम्मानित – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

रामगढ़ ब्यूरो : इन्द्रजीत कुमार

Advertisements

Advertisements

भाजपा का देशव्यापी महाजनसंपर्क अभियान के तहत रामगढ़ शहर में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रणंजय कुमार उर्फ कुंटू बाबू ने संपर्क से समर्थन के तहत प्रसिद्ध व्यवसाई,प्रबुद्धजनों एवं कई गणमान्य व्यक्तियों को अंगवस्त्र देकर उन्हें सम्मानित करते हुए. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चलने वाली भाजपा की मजबूत औंर ईमानदार सरकार को अपना समर्थन देने हेतु आभार व्यक्त किया गया. थाना चौक से शुरू हुए इस अभियान में भारी संख्या में भाजपा आईटी सेल प्रभारी धीरज साहू,ओबीसी मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मुन्ना खटीक सहित दर्जनों कार्यकर्ता भी मौजूद रहे.

जिन्होंने उपस्थित लोगों के फोन से 9090902024 पर मिस कॉल करवाकर उनका समर्थन भाजपा के पक्ष में करवाया गया. इसी अवसर पर कुंटू बाबू ने कहा की भारतीय जनता पार्टी की सेवा,सुशासन और लोककल्याण भरे नौ वर्ष पूरे होने पर हम उनकी योजनाओं को जन जन तक पहुंचा रहे हैैं.सभी नागरिकों का अभिनंदन भी कर रहे हैं। जिन्होंने अपना बहुमूल्य वोट भाजपा को देकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चलने वाली केंद्र सरकार के हाथों को मजबूत किया गया.

उन्ही के समर्थन की बदौलत आज देश के बहुसंख्यक आबादी के अराध्य श्रीरामजी का भव्य मंदिर अयोध्या में बना,धारा 370 हटा,देश की सीमाएं मजबूत हुई,गरीबों को करोना काल में दो वर्ष तक बिल्कुल मुफ्त अनाज उपलब्ध करवाया गया। फ्री गैस कनेक्शन,मुफ्त बिजली,मुफ्त आवास,मुफ्त शौचालय,ग्रामीण सड़क योजना,पांच लाख का इलाज प्रतिवर्ष जैसी योजनाओं से गरीब नागरिकों को लाभ मिला. उक्त मौके पर पूर्व नगर अध्यक्ष राजीव पामदत्त,मंत्री अजीत गुप्ता,किसान मोर्चा नगर अध्यक्ष सत्यजीत सिंह,श्रवण कुशवाहा एवं मणिशंकर ठाकुर इत्यादि लोग उपस्थित थे.

Advertisements




Related posts

Chandil : सरकारी जमीन पर अतिक्रमण के विरुद्ध चला सरकारी बुलडोजर, कई निर्मित भवन ध्वस्त….

admin

Ranchi : प्रखंड सभागार नामकुम में मेगा लीगल एंपावरमेंट कैंप का आयोजन, 17 लाभुकों के बीच  कुल 3230000/ रुपए की  परिसंपत्ति का वितरण किया गया…

admin

RAJNAGAR NEWS :जवाहर नवोदय विद्यालय में पूर्ववर्ती छात्रों का हुआ मिलन समारोह।

admin