June 17, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान जरा हटके झारखण्ड राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

दृष्टिबाधित दिव्यांग छात्रा सुष्मिता साहू श्रुति लेखक के सहयोग से मैट्रिक की परीक्षा में हुई शामिल… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

दृष्टिबाधित दिव्यांग छात्रा सुष्मिता साहू श्रुति लेखक के सहयोग से मैट्रिक की परीक्षा में हुई शामिल… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

सरायकेला Sanjay : कुंवर विजय प्रताप सिंहदेव राज्य संपोषित बालिका उच्च विद्यालय सरायकेला में अध्यनरत दृष्टिबाधित दिव्यांग छात्रा सुष्मिता साहू श्रुति लेखक खुशबू कुमारी के सहयोग से निर्धारित परीक्षा केंद्र काशी साहू महाविद्यालय में परीक्षा में शामिल हुई। सुष्मिता साहू कूदरसाईं गांव की रहने वाली है जो शुरू में नार्मल थी एवं धीरे-धीरे उसकी आंख की रोशनी चली गई और अभी स्थिति ऐसा है कि बिना किसी के सहयोग से लिखना एवं पढ़ना संभव नहीं हो पाता है। समावेशी शिक्षा के अंतर्गत छात्रा को रीडर उपलब्ध कराया गया था। जिसके सहयोग से परीक्षा की तैयारी की थी।

Advertisements

जिसके लिए रीडर को सरकारी प्रावधान के अनुसार ₹3500 वार्षिक भुगतान किया गया है। सुष्मिता साहू वर्तमान में मैट्रिक का एग्जाम दे रही है और उसका सहयोग नवम वर्ग में पढ़ने वाली खुशबू कुमारी श्रुति लेखक के रूप में कर रही है। इसी प्रकार उत्क्रमित उच्च विद्यालय भद्रुडीह के दो अन्य दृष्टि बाधित छात्र मुकेश बास्के एवं शिव शंकर महतो ने भी श्रुति लेखक के सहयोग से परीक्षा में शामिल हुए हैं। केंद्र निरीक्षण के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी रविकांत भकत एवं फिजियोथैरेपिस्ट पिंकी चाकी ने दिव्यांग परीक्षार्थियों से मिलकर उन्हें हौसला अफजाई की।

मालूम हो कि दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम 2016 के अंतर्गत झारखंड एकेडमिक काउंसिल रांची द्वारा निर्गत दिशा निर्देशों में उल्लेख है कि वैसे छात्र एवं छात्राएं जिन्हें दिव्यांगता के कारण लिखने की क्षमता नहीं है उन्हें श्रुति लेखक (Scribe) की सुविधा उपलब्ध करवाई जाती है एवं उन्हें बैठने के लिए अलग से सुगम कमरे की व्यवस्था के साथ अतिरिक्त समय देने का भी निर्देश है।

Advertisements




Related posts

BREKING NEWS :राजनगर में भीषण सड़क हादसा। 407 वाहन पलटने से 12 यात्री घायल।राजनगर सीएचसी में चल रहा ईलाज।

admin

एसीबी की टीम रातु अंचल कार्यालय पहुँच खंगाला दस्तावेज…

admin

26बी एन शस्त्र सीमा बल ,एस एस बी अनगड़ा रांची के सौजन्य से गोंदलीपोखर मध्य एवं उच्च विद्यालय हेसल अनगड़ा में पौधारोपन किया गया… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin