June 9, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान झारखण्ड पर्यटन/मनोरंजन/धार्मिक सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

Sraikela : मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना अंतर्गत द्वारिका पुरी और सोमनाथ तीर्थ दर्शन के लिए 32 लाभुक तीर्थ यात्री हुए रवाना…

Sraikela : मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना अंतर्गत द्वारिका पुरी और सोमनाथ तीर्थ दर्शन के लिए 32 लाभुक तीर्थ यात्री हुए रवाना…
Spread the love

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना अंतर्गत द्वारिका पुरी और सोमनाथ तीर्थ दर्शन के लिए 32 लाभुक तीर्थ यात्री हुए रवाना; जिला योजना पदाधिकारी, जिला खेल पदाधिकारी–सह–पर्यटन (नोडल) पदाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर बस को किया रवाना…

सरायकेला  Saraikela । जिला समाहरणालय परिसर से मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत 32 तीर्थयात्रियों हेतु बस को जिला योजना पदाधिकारी फैजान सर्वर एवं जिला खेल पदाधिकारी–सह–पर्यटन (नोडल) पदाधिकारी सरायकेला-खरसावां राजेश कुमार चौधरी के द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस क्रम में जिला खेल पदाधिकारी राजेश कुमार चौधरी के द्वारा बताया गया कि मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना अंतर्गत बीपीएल श्रेणी के हिंदू धर्मावलंबियों के तीर्थयात्रियों को विशेष ट्रेन द्वारा रांची से IRCTC के माध्यम से द्वारकापुरी एवं सोमनाथ तीर्थ यात्रा कराया जाएगा। इस क्रम में सरायकेला-खरसावां जिला से कुल 32 तीर्थयात्रियों को तीर्थ दर्शन हेतु भेजा जा रहा है।

जिन्हें मंगलवार को हटिया रेलवे स्टेशन, रांची से झारखंड के सभी जिलों से आए तीर्थयात्रियों के साथ विशेष ट्रेन से रवाना किया जाएगा। इस अवसर पर जिला योजना पदाधिकारी फैजान सर्वर ने सभी तीर्थयात्रियों से उनका कुशलक्षेम एवं स्वास्थ्य की जानकारी ली। साथ ही सभी को शुभकामनाएं देते हुए जिले को बेहतर बनाने के लिए प्रार्थना करने का आग्रह किया। उन्होंने सभी से कहा कि आप सभी सकुशल तीर्थ यात्रा कर वापस लौटे। इस अवसर पर जिला खेल कार्यालय के कर्मी रविंद्र प्रधान, रविंद्र पड़िहारी एवं कुशो मिंज भी उपस्थित रहे।

Related posts

Namkum : भाईचारे के साथ त्योहार मनाने का निर्णय, टाटीसिलवे में सरहुल और रामनवमी को लेकर शांति समिति की बैठक…

admin

SARAIKELA NEWS ; विश्व एड्स दिवस पर खास….. | Vananchal 24TV Live

admin

Jamsedpur News जमशेदपुर में करमा पूजा की धूम, सात दिन पहले शुरु हुआ भाई-बहन के प्रेम का पर्व

admin