June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

आदिवासी समाज ने किया करियर काउंसलिंग सह छात्र सम्मान समारोह का आयोजन . . .  – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

आदिवासी समाज ने किया करियर काउंसलिंग सह छात्र सम्मान समारोह का आयोजन . . .  – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

  • रामगढ़ : इन्द्रजीत
  • Ramgarh: Indrajeet

 

आदिवासी समाज पतरातू प्रखंड के तत्वावधान में रविवार को चैनगड्डा के धुमकुड़िया सरना स्थल में 10वीं और 12वीं कक्षा के उतीर्ण छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।  कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं की करियर काउंसिलिंग की गई। जिसमें विशेषज्ञ अतिथियों ने करियर संबंधित सुझाव दिये औंर छात्र-छात्राओं के सवालों का जवाब देकर उनकी शंकाओं का निराकण किया गया। कार्यक्रम का संचालन आदिवासी समाज पतरातू प्रखंड अध्यक्ष रोहित बेदिया ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केकेएम कॉलेज दुमका के प्राचार्य  डॉ. शिवप्रसाद लोहरे उपस्थित रहे। उक्त मौके पर पूर्व जिला पार्षद दर्शन गंझू, प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि सीताराम मुंडा, विजय बेदिया,  आनंद करमाली, बैंक पीओ इंदु बेदिया, सोनी करमाली, विकास बेदिया, श्याम सुंदर करमाली उपस्थित रहे। इससे पूर्व अतिथियों के आगमन पर आदिवासी परंपरा के अनुसार लोकगीत और संगीत के साथ स्वागत किया गया। वहीं कार्यक्रम की शुरूआत अतिथियों ने भगवान बिरसा मुंडा, डॉ. भीमराव अंबेडकर और शहीद जीतराम बेदिया की तस्वीर पर जल और अक्षत अर्पित कर और दीप प्रज्जवलित कर किया।  वही आदिवासी समाज पतरातू समिति कमेटी ने अंगवस्त्र देकर अतिथियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य ने कहा कि बच्चे अपनी रूचि के अनुसार करियर के ऑप्शन चुने। साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स सभी में करियर के कई ऑप्शन उपलब्ध है। जिनकी पूरी जानकारी बच्चों को नहीं होती। बच्चों को इसकी जानकारी देने की जरूरत है। प्रतिभावान और मेहनती छात्र किसी भी क्षेत्र में बेहतर करियर पा सकते है। लक्ष्य तय कर एकाग्रता से मेहनत करने से सफलता जरूर मिलेगी। उन्होंने अभिभावकों से कहा कि शिक्षा ब्रह्मास्त्र है। बच्चों को अच्छी से अच्छी शिक्षा दिलाने का प्रयास करें, इससे ही हमारे समाज में बदलाव संभवना है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में आदिवासी समाज पतरातू प्रखंड अध्यक्ष रोहित बेदिया, सचिव उमेश करमाली, कोषाध्यक्ष राजा बाबू मुंडा , सलाहकार तुलसी बेदिया, महेंद्र मुंडा, सीताराम बेदिया, श्रीनाथ करमाली, देवानंद बेदिया, दीपक मुंडा
विक्की करमाली, शशि करमाली, राजन करमाली, मुनेश बेदिया, संतोष बेदिया, गुलाब करमाली, विक्की करमाली, अरविंद करमाली सहित अन्य ने योगदान रहा।

Advertisements

Advertisements

Advertisements




Related posts

समारोह आयोजित कर एलआईसी के डीओ को दी गई विदाई… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

Seraikela news: जिला समाहरणालय के सभागार में उपायुक्त ने की जिला स्तरीय क्रय समिति की बैठक। | Vananchal 24TV Live

admin

गोमिया पुलिस को मिली बड़ी सफलता, प्रमोद यादब के निशानदेही पर अन्य साथीयों के साथ ट्रैक्टर चोरों को पकड़कर भेजा जेल… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin