August 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News Saraikela News : BEEO did a show cause to 8 CRPs regarding the laxity in the caste certificate being made. कोल्हान झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

Saraikela News : बनाए जा रहे जाति प्रमाण पत्र में शिथिलता को लेकर बीईईओ ने 8 सीआरपी को किया शो कॉज…. | Vananchal 24TV Live

Saraikela News : बनाए जा रहे जाति प्रमाण पत्र में शिथिलता को लेकर बीईईओ ने 8 सीआरपी को किया शो कॉज…. | Vananchal 24TV Live
Spread the love

सरायकेला Sanjay : विद्यालयों में बनाए जा रहे विद्यालय के छात्र-छात्राओं के जाति प्रमाण पत्र की कार्य प्रगति धीमी होने के कारण सरायकेला प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी दिनेश कुमार दंडपात ने प्रखंड के आठ संकुल साधन सेवियों को शो कॉज किया है।

Advertisements

संकुल साधन सेवी कालीपद महतो, बृजेंद्र ऋषि, गणेश कुमार महतो, हृदयानंद महतो, राजेंद्र कुमार नंदा, संचिता महतो, राजकुमार प्रधान एवं प्रदीप कुमार प्रधान को शो कॉज करते हुए प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी ने कहा है कि 13 सितंबर को जाति प्रमाण पत्र बनाने संबंधी विषय की समीक्षा करते हुए जिला शिक्षा अधीक्षक ने सरायकेला प्रखंड में प्रखंड के पहली से बारहवीं तक के अध्ययनरत छात्र छात्राओं का जाति प्रमाण पत्र बनाने का कार्य काफी धीमी गति से होने के कारण काफी खेद प्रकट किया।

Advertisements

कड़ी चेतावनी के बावजूद भी उक्त संकुल साधन सेवियों द्वारा कार्यालय को प्रतिवेदन उपलब्ध नहीं कराया गया है। फल स्वरुप प्रखंड का प्रतिवेदन स्थान संतोषजनक नहीं रहा। जिसे प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी ने कार्य के प्रति उदासीनता, दायित्वहीनता, कर्तव्यहीनता के साथ-साथ कार्यालय आदेश की अवहेलना बताते हुए 24 घंटे के भीतर अपने अधीनस्थ सभी विद्यालयों का एक सौ प्रतिशत जाति प्रमाण पत्र का विहित प्रपत्र या कार्यालय में स्पष्टीकरण के साथ जमा करने के निर्देश दिए हैं। अन्यथा की स्थिति में उक्त सीआरपी के विरुद्ध अनुशासनिक कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारी को अनुशंसा करने की बात कही है।

Advertisements




Related posts

सरायकेला : ग्रामीण क्षेत्रों में चला स्वच्छता ही सेवा अभियान…

admin

Saraikela : साहब! पेड़ो में फलन के अनुसार निलामी राशि तय किया जाए…

admin

Ranchi : उपायुक्त ने भू-अर्जन संबंधित मामलों की समीक्षा बैठक कर अधिकारियों को कार्य में प्रगति लाने का दिया निर्देश, रैयतों को जल्द राहत देने की बात कहीं…. | Vananchal 24TV Live

admin