October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान जरा हटके झारखण्ड राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

सरायकेला:वजूद खोती विश्व प्रसिद्ध छऊ कला चंद लोगों की मुट्ठी में कैद हुई – मनोज चौधरी… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

सरायकेला:वजूद खोती विश्व प्रसिद्ध छऊ कला चंद लोगों की मुट्ठी में कैद हुई – मनोज चौधरी… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

Advertisements

सरायकेला:संजय मिश्रा

छऊ आर्टिस्ट एसोसिएशन सरायकेला के संरक्षक सह पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने जिला प्रशासन पर विश्व प्रसिद्ध छऊ नृत्य व उससे जुड़े कलाकारों को नजरंदाज करते हुए विश्व प्रसिद्ध छऊ नृत्य कला के वजुद को समाप्त करने का बड़ा आरोप लगाया। उन्होंने कहा की प्रशासन द्वारा कल की बैठक किन नियमों के आधार पर की जा रही है एवं किन कारणों से विश्व प्रसिद्ध कला के संरक्षण एवं सर्वधन के उद्देश्य से संचालित राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र अव्यस्थित है।

उन्होंने कहा हमें बड़ा गर्व होता था कि भारत की आजादी के समय तत्कालीन राजाओं ने अपनी सुझबुझ छऊ नृत्य कला के प्रति अगाद्ध प्रेम का परिचय देते हुए राजघरानों के विलय संधि समझौते (मर्जर एग्रीमेंट) में हमारी संस्कृति हमारी पहचान विश्व प्रसिद्ध छऊ नृत्य कला के संरक्षण और संवर्धन का जिम्मा राज्य सरकार को दिया था तब से वर्ष 2022 तक राज्य सरकार के दिशानिर्देशो के अधीन जिला प्रशासन द्वारा बनाई गई व्यवस्था से संचालित हो रही थी।

लेकिन वर्तमान में विश्व प्रसिद्ध छऊ नृत्य कला और कलाकारों की अनदेखी की जा रही क्योंकि राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र में कार्यरत कलाकार एक एक करके सभी सेवानिवृत हो चुके हैं ।बड़े दुःख के साथ कहना पड़ रहा है कि वैश्विक कला के संरक्षण और संवर्धन के लिए बना पुरे क्षेत्र में बना एकमात्र केंद्र पुरी तरह कलाकारों के बिना उद्देश्य वहीन हो चुका है ।वर्तमान केन्द्र में पुरा नियंत्रण प्रशासनिक अधिकारियों का हो गया है ।जो छऊ नृत्य कला की एबीसीडी तक नहीं जानते ।

वर्तमान विश्व प्रसिद्ध छऊ नृत्य कला को संचालित करने वाला कलाकेंद्र की दुर्दशा का जिम्मेवार पुरी तरह से प्रशासन है क्योंकि प्रशासन को केवल पुरे साल में लूटने या औपचारिकता पूरी करने के लिए केवल चैत्र पर्व या चैत्र महोत्सव याद आता है उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि प्रशासन द्वारा किन दिशानिर्देशो या नियमों से कल आहुत होने वाली बैठक में सदस्यों को मनोनीत एवं आमंत्रित किया है श्री चौधरी ने राजकीय छऊ नृत्य कलाकेंद्र के सफल संचालन हेतु आमंत्रित बैठक छऊ कलाकारों के साथ धोखा करार दिया ।

Advertisements

Advertisements




Related posts

सरकारृ वैन में 4मवेशी के साथ तीन गौ तस्करों को पुलिस ने दबोचा, भेजा जेल। लोकेशन सेराइकेला सरायकेला थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर तीन गौ तस्करों को पकड़ा पुलिस को सूचना मिली थी कि गौ तस्करों द्वारा पिकअप वैन में चार मवेशी लादकर ले जाया जा रहा था। थाना प्रभारी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी गौ तस्करों को धर दबोचा। वही गिरफ्त में आए सभी गौ तस्करों के विरुद्ध सरायकेला थाना कांड संख्या 145/22 दिनांक 22.12.2022 धारा 414 भा0द0वि0, 11 क्रूरता अधिनियम 1960 , झारखंड गोवंशीय पशु हत्या प्रतिषेध 2005 के तहत आरोपी 1.बलराम महतो उम्र 28 बर्ष पे0:– फूलो महतो सा0:–बड़ा सीजू थाना राजनगर जिला सरायकेला खरसावां 2.शिवनाथ ज्योतिषी उम्र 22 बर्ष पे0:–मनमश ज्योतिषी सा0:–हेसल थाना राजनगर जिला सरायकेला खरसावां 3.चिरंजीवी प्रधान सा0:–आसन तालिया थाना खरसावां को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया । | Vananchal 24TV Live

admin

सरायकेला:उपायुक्त ने जनता दरबार के माध्यम से सुनी आमजनों की समस्याएं; प्राप्त समस्याओं शिकायतों का नियमानुसार निष्पादन हेतू सम्बन्धित पदाधिकारी को किया गया निर्देशित… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

रामगढ़:अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत उपायुक्त की अध्यक्षता में हुआ बैठक का आयोजन… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin