June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News To install Saraikela. Resentment is increasing among the complainants due to non-holding of the meeting of the State Grievance Cell. कोल्हान सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

Saraikela. राज्य शिकायत कोषांग की बैठक नहीं होने से शिकायत कर्ताओं में बढ़ रही है नाराजगी… | Vananchal 24TV Live

Saraikela. राज्य शिकायत कोषांग की बैठक नहीं होने से शिकायत कर्ताओं में बढ़ रही है नाराजगी… | Vananchal 24TV Live
Spread the love

 

आदित्यपुर ( ए के मिश्रा) पुलिस विभाग की राज्य स्तरीय शिकायत कोषांग में एएसआई द्वारा दिए गए शिकायत पर लगभग 1 वर्षों से बैठक नहीं होने और शिकायत पर करवाई और स्थानांतरण नहीं होने से एएसआई कर्मियों में शिकायत कोषांग के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है। कई ऐसे गंभीर एएसआई परिवार के सदस्य गंभीर बीमारियों से ग्रस्त है। स्थानांतरण को लेकर और अपने परिवार वालों के नजदीक रहकर इलाज कराने हेतु शिकायत कोषांग में आवेदन किए गए हैं।

Advertisements

जिसकी आवेदन की पुष्टि जिले के पुलिस अधीक्षक द्वारा भी आवेदन पर गंभीरता से विचार करते हुए स्थानांतरण करने की अनुशंसा की गई है ।इसके बावजूद भी राज्य स्तरीय शिकायत कोषांग की बैठक नहीं होने से एएसआई कर्मियों की स्थानांतरण नहीं हो रही है। इस पूरे मामले में शिकायत कोषांग के पदाधिकारी ए विजयालक्ष्मी से संवाददाता ने संपर्क करने का प्रयास किया ।परंतु फोन रिसीव नहीं किया गया ।वहीं राज्य के पुलिस महानिदेशक नीरज सिन्हा से भी संवाददाता ने समाचार लिखे जाने तक प्रयास करता रहा परंतु संपर्क नहीं हो पाया ।

Advertisements

देखना अब यह है कि राज्य स्तरीय शिकायत कोषांग की कब बैठक होती है, और एएसआई की शिकायतों की आवेदन का कब तक निपटारा होता है। यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा। जिसके इंतजार में एएसआई कर्मी इंतजार और आस लगाए बैठे हैं।

Advertisements




Related posts

भाजपा नेत्री डॉ सुनीता देबदूत सोरेन ने निःशुल्क स्वास्थ्य सह जांच शिविर का आयोजन… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

रामगढ़:भाजपाइयों संकल्प यात्रा और मेरा मिट्टी मेरा देश कार्यक्रम के निहित बैठक हुई संपन्न… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

गणेश महाली… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin