August 9, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान जरा हटके झारखण्ड राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

शोभा की वस्तु बनी गैरेज चौक की हाई मास्ट लाइट; सांझ ढलते ही राहगीरों को करना पड़ता है परेशानी का सामना; घटना की आशंका भी… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

शोभा की वस्तु बनी गैरेज चौक की हाई मास्ट लाइट; सांझ ढलते ही राहगीरों को करना पड़ता है परेशानी का सामना; घटना की आशंका भी… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

सरायकेलाः संजय मिश्रा

Advertisements

सरायकेला नगर क्षेत्र का सबसे व्यस्ततम चौक गैरेज चौक इन दोनों सांझ ढलते ही अंधेरे में तब्दील हो जाता है। जहां रात में उजाले के लिए लगाई गई हाई मास्ट लाइट शोभा की वस्तु बनी हुई है। जो विगत कई महीनो से खराब पड़ी हुई है। बताते चलें कि सरायकेला का गैरेज चौक जमशेदपुर, खरसावां, चाईबासा और राजनगर को यात्रा करने वाली यात्रियों के लिए प्रमुख चौक है। जहां प्रातः 5:00 बजे से लेकर रात की तकरीबन 9:00 बजे तक यात्रियों और राहगीरों की गहमागहमी बनी रहती है। सांझ ढलते ही प्रकाश की व्यवस्था नहीं होने के कारण यात्रियों और राहगीरों को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।

विशेष कर महिलाओं और बच्चों को ऐसी स्थिति में परेशान होते हुए देखा जा रहा है। वहीं स्थानीय जनों के अनुसार व्यस्ततम चौक होने के कारण कभी भी किसी भी प्रकार की दुर्घटना घटने की आशंका भी जताई जा रही है। स्थानीय जनों द्वारा आगामी पर्व त्यौहार को देखते हुए उक्त गैरेज चौक पर हाई मास्ट लाइट दुरुस्त करने के साथ-साथ स्ट्रीट लाइट लगाए जाने की आवश्यकता भी बताई जा रही है।

Advertisements




Related posts

शिबू सोरेन और सीएम हेमंत सोरेन के खिलाफ आपत्तिजनक शब्द इस्तेमाल करने का आरोप पर बाबूलाल मरांडी पर कांके थाना में हुआ मामला दर्ज… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

Saraikela News : मामला नाबालिग मोहन मार्डी के थाना हाजत में मौत का: सिञ दिसोम देस पारगाना उसूल पिंडा ने बैठक कर दोषी को फांसी की सजा देने की मांग की —-

admin

Saraikela : व्यवहार न्यायालय सरायकेला में लीगल एड डिफेंस काउंसिल के कार्यालय का उद्घाटन प्रधान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा फीता काटकर किया ….

admin